गिरफ्तार आरोपी.
शाहदरा जिले की एसटीएफ टीम ने नए साल की पूर्व संध्या पर अपराध रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और चार चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की गई हैं.
31 दिसंबर 2024 को, एसटीएफ टीम शाहदरा जिले में गश्त कर रही थी. इस दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से लोडेड देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. बाइक की जांच में पता चला कि यह बाइक मंडावली थाने से चोरी हुई थी.
इसके आधार पर आनंद विहार थाने में एफआईआर नंबर 01/2025 के तहत आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया.
प्रिंस उर्फ आकाश उर्फ मोहित (29) ने बताया कि उसने यह कट्टा गाजियाबाद के फरुखनगर निवासी पम्मी से खरीदा था. प्रिंस 12 से अधिक हत्या के प्रयास, लूट और झपटमारी के मामलों में शामिल रहा है. जुबेर (27) ने स्वीकार किया कि उसने मंडावली इलाके से बाइक चुराई थी. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर तीन और चोरी की गाड़ियां बरामद हुईं.
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य अपराधियों और घटनाओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है. मामले की जांच जारी है.
-भारत एक्स्प्रेस
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…