Shahdol Paddy Purchase: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में धान खरीदी को लेकर बिचौलियों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है. हालात यह हैं कि किसान समितियों के चक्कर लगाकर मायूस लौट जाते हैं, जबकि बिचौलियों के लिए नियम-कानून का कोई मतलब नहीं रह गया है. पपौंध क्षेत्र से सामने आया मामला खरीदी व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है.
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खैरा से जुड़ा मामला सामने आया है. यहां समिति संचालक ने बिचौलियों के घर पर बोरी भिजवाकर धान भरवाया. वहीं किसानों को खरीदी नहीं होने का हवाला देकर लौटा दिया गया.
भारत एक्सप्रेस की टीम ने साहस दिखाकर रात में मौके का जायजा लिया. कैमरे में कैद वीडियो में साफ दिखा कि ग्राम पपौंध निवासी लालजी जायसवाल, जो हर साल धान खरीदी में बिचौलिये के रूप में सक्रिय रहते हैं, के घर समिति द्वारा बोरी भेजी गई. वहां धान भरा गया और रात 9 बजे के बाद पिकअप वाहन (MP28 GA 5782) से खरीदी केंद्र तक पहुंचाया गया.
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शनिवार को आधिकारिक खरीदी बंद होने के बावजूद रात करीब 10 बजे धान की आवक कराई गई. ड्राइवर ने खुद जानकारी दी कि नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई है.
ये भी पढ़ें-संसद के शीतकालीन सत्र में दिखा नया राजनीतिक समीकरण, प्रियंका गांधी फ्रंट पर और राहुल साइडलाइन
इस पूरे मामले ने धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. किसानों को दिनभर इंतजार कराया जाता है, जबकि बिचौलियों के लिए रात में खरीदी का रास्ता खोल दिया जाता है. अब देखना यह है कि खुलासा होने के बाद शासन-प्रशासन क्या कदम उठाता है या फिर यह पूरा सिस्टम का खेल ही साबित होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…