भेष बदला, ठिकाना बदला… पर किस्मत ने दिया धोखा: बागेश्वर धाम के भंडारे से पकड़ाया शहडोल का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल
Bageshwar Dham Case: शहडोल के रामपुर गोलीकांड का 30 हजार का इनामी हत्यारा राजकुमार शर्मा भेष बदलकर बागेश्वर धाम में छिपा हुआ था. अमलाई पुलिस ने उसे भंडारे की लाइन से पीछा करके दबोच लिया.
शहडोल में अवैध उत्खनन पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, खनिज विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Shahdol Mining Action: शहडोल जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग का बुलडोजर-एक्शन जारी है. कार्रवाई के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में अब तक कुल 324 मामलों में 1 करोड़ 26 लाख 75 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है.
1 मिनट का वीडियो और ट्रैफिक उल्लंघन की 20 गंभीर गलतियां… पूर्व कांस्टेबल ने बिना वर्दी के दिखाई भारतीय सड़कों की असली तस्वीर
Road Safety Awareness Video: सोशल मीडिया पर 60 लाख फॉलोअर्स रखने वाले शहडोल के पूर्व ट्रैफिक हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी ने इस्तीफा देने के बाद भी अपना सड़क सुरक्षा अभियान जारी रखा है. उन्होंने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की 20 से ज्यादा गंभीर गलतियां गिनाई.
Beohari में गजब का विरोध: अधिकारी न मिले तो कांग्रेस ने कुत्ते को ही बना दिया ‘सरकारी रिसीविंग ऑफिसर’, गले में टांग दिया 18 सूत्रीय ज्ञापन!
Beohari Congress protest corruption news: शहडोल के Beohari में नगर परिषद पर कथित भ्रष्टाचार और अनदेखी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. अधिकारी मौके पर न पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से कुत्ते के गले में 18 सूत्रीय ज्ञापन टांगकर विरोध दर्ज कराया.
अध्यक्ष जी का ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’: शहडोल में फिर चर्चा में नपा नेता, वन विभाग की टीम से की ‘दादागिरी’
शहडोल के ब्यौहारी में नगर पालिका अध्यक्ष राजन गुप्ता ने वन विभाग के मुनारा निर्माण कार्य को रुकवाते हुए हंगामा किया. कर्मचारियों से बहस का वीडियो वायरल.
शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग का खूनी खेल; उजड़ गया पूरा परिवार, कर्ज और मौत के जाल ने छीनीं तीन जिंदगियां
मध्य प्रदेश के शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक और परिवार को खत्म कर दिया. पुरानी बस्ती निवासी शंकर लाल गुप्ता ने कर्ज से तंग आकर पत्नी और बेटी को कोल्डड्रिंक में जहर देकर खुद भी जान दे दी. 8 दिनों के इलाज के बाद पत्नी की मौत के साथ ही इस दुखद कांड में अब तक 3 जानें जा चुकी हैं.
80% छूट का लालच बना ठगी का जाल, ‘मोहना ट्रेडर्स’ संचालक लाखों लेकर फरार, सैकड़ों परिवारों की जमा पूंजी डूबी
MP News: शहडोल के ब्यौहारी में ‘मोहना ट्रेडर्स’ ने 80% छूट का लालच देकर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये ठगे, संचालक फरार, पुलिस जांच में जुटी.
शहडोल में लेडी ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 730 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद
मध्यप्रदेश के शहडोल में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 730 बोतल ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है.
धान खरीदी में बिचौलियों का बोलबाला, आधी रात पहुंचा धान और किसानों की बढ़ी परेशानी
Shahdol Paddy Purchase: शहडोल जिले में धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. किसानों को दिनभर समितियों से मायूस लौटना पड़ा, जबकि बिचौलियों ने आधी रात नियमों की अनदेखी कर धान खरीदी केंद्र तक धान पहुंचाया. भारत एक्सप्रेस की टीम ने मौके पर जाकर पूरा मामला उजागर किया.
Transformer Burnt Again: 1 घंटे में जला नया Transformer , ग्रामीणों का फूटा जोरदार गुस्सा
शहडोल जिले के पपौंध क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजयसोता के ग्रामीण पिछले चार महीनों से अंधेरे में जी रहे हैं। सरपंच के घर के पास लगा एकमात्र ट्रांसफार्मर 100 घरों को बिजली देता है, लेकिन उसकी लगातार खराबी ने पूरे गांव की जिंदगी ठप कर दी है। तीन दिन पहले लगाया गया नया ट्रांसफार्मर भी मात्र एक घंटे में जल गया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। ग्राम पंचायत प्रमुख लालमन दहायत और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। भारत एक्सप्रेस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का ग्राउंड ज़ीरो से जायज़ा लिया।





