Shahdol Animal Smuggling: अनिल पाण्डेय/शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस की मुस्तैदी ने दर्जनों बेगुनाह मवेशियों की जान बचा ली. जयसिंहनगर पुलिस ने एक बड़ी घेराबंदी करते हुए मवेशियों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा है.
बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को शहडोल जिले के सीधी से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ले जाया जा रहा था. तस्करों का इरादा इन बेजुबानों को बूचड़खाने तक पहुँचाने का था. लेकिन जयसिंहनगर पुलिस को इसकी भनक लग गई और उन्होंने सही वक्त पर जाल बिछाकर दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया.
पुलिस ने इस पूरी कार्यवाही के दौरान मवेशियों और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार बरामद किए गए मवेशियों और ट्रकों की कुल कीमत करीब 49 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मौके से मो वाली और सफीक नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, पुलिस को देखते ही ट्रकों के चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है.
जब पुलिस ने ट्रकों को खुलवाकर देखा, तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया. दो बड़े ट्रकों में 76 मवेशी इस कदर भरे गए थे कि उन्हें सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था. जयसिंहनगर पुलिस ने तुरंत इन बेजुबानों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें राहत पहुँचाई.
फिलहाल पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के बाकी सदस्यों की कड़ी जांच शुरू कर दी है.
वहीं, जिले की पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी के खिलाफ उनका अभियान इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी सूरत में बेजुबानों के साथ ऐसी क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ये भी पढ़ें: ISI का खौफनाक ‘भट्टी मॉड्यूल’: अक्षरधाम मंदिर पर गोलीबारी और मुरथल के पराठे पर ग्रेनेड हमले का था प्लान
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…