Urdu Conclave 2026

ISI का खौफनाक ‘भट्टी मॉड्यूल’: अक्षरधाम मंदिर पर गोलीबारी और मुरथल के पराठे पर ग्रेनेड हमले का था प्लान

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. आतंकियों के निशाने पर दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर, मुरथल के ढाबे और हिसार का आर्मी कैंप था. 6 राज्यों में चले ‘Gang Bust 2.0’ अभियान के जरिए इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है.

Akshardham Temple and Murthal Dhabas on ISI Hit List Delhi Police Bust Shehzad Bhatti Module

AI Image

दिल्ली के जिस अक्षरधाम मंदिर की भव्यता देखने हम परिवार के साथ जाते हैं और जिस मुरथल के ढाबों पर हम वीकेंड का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं, वे आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल थे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ करते हुए एक ऐसी खौफनाक साजिश का खुलासा किया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं.

मंदिर पर गोलीबारी का था प्लान

सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए आरोपियों ने कुबूला है कि उनके निशाने पर दिल्ली का ऐतिहासिक अक्षरधाम मंदिर था. साजिश के मुताबिक, मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर गोलीबारी करने की योजना थी. सिर्फ इतना ही नहीं, मुरथल पराठे वाली जगह समेत दिल्ली-सोनीपत हाईवे (NH-44) के उन प्रसिद्ध ढाबों को भी निशाना बनाने की तैयारी थी, जहां हर समय सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती है.

यूपी के पुलिस थानों की हुई थी रेकी

जांच में ये भी सामने आया है कि इस मॉड्यूल ने हरियाणा के हिसार में स्थित मिलिट्री कैंप की भी रेकी की थी. सूत्रों के अनुसार, कैंप के वीडियो और फोटो खींचकर पाकिस्तान में बैठे आकाओं को भेजे गए थे. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस स्टेशन भी इनकी हिट लिस्ट में शामिल थे. आतंकियों का मकसद सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर देश में अस्थिरता पैदा करना था.

6 राज्यों में चला ‘Gang Bust 2.0’ अभियान

ISI के इस खतरनाक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अकेले नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत 6 राज्यों में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसे ‘Gang Bust 2.0’ नाम दिया गया. इस बड़े अभियान के बाद ही शहजाद भट्टी मॉड्यूल के गुर्गों तक पुलिस के हाथ पहुंच पाए. फिलहाल स्पेशल सेल इस नेटवर्क की और भी गहरी परतों को खंगाल रही है ताकि छिपे हुए अन्य स्लीपर सेल्स का पता लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें: कैडर वाली पार्टी में दलबदलू! सिर्फ ‘शुभेंदु’ नहीं… RJD, कांग्रेस और TMC से आए इन 5 नेताओं को भी BJP ने बनाया मुख्यमंत्री

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read