देश

Shahjahanpur: पवित्र सावन मास में राधाकृष्ण मंदिर के सामने फेंका गया मांस, श्रद्धालुओं ने किया भारी हंगामा, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कम्प

आदेश सिंह चंदन

Shahjahanpur: सनातन धर्म का पवित्र सावन मास चल रहा है और लोग भोले बाबा की भक्ति में लगे हैं. तो वहीं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शहर के बीचोंबीच कच्चा कटरा मोड़ स्थित राधाकृष्ण मंदिर के सामने किसी के द्वारा मांस फेंक देने की घटना सामने आ रही है. इसके बाद श्रद्धालुओं ने रात में ही मंदिर के पास जाम लगाकर जमकर हंगामा किया है. तो वहीं हिंदू संगठनों में इस घटना को लेकर उबाल है.

इस घटना के सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों के नेता करीब एक घंटे तक डीएम-एसपी के खिलाफ नारेबाजी की और जाम लगा दिया. तो वहीं घटना स्थल पर पुलिस पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इस बात की भनक तक नहीं लगी. इस पर दोषियों के साथ ही उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की मांग हिंदूवादी संगठनों ने की. मामले की सूचना मिलने पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय समेत छह थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल मामले को शांत कर पाए. इसी के साथ उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया है.

मौके पर तैनात थे होमगार्ड, लेकिन नहीं दिया ध्यान

तो वहीं इस पूरे मामले में श्री हनुमान आराधना सेवा समिति के संरक्षक राजेश अवस्थी ने चौक कोतवाल व चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग की है वे लोग मौके पर तैनात थे फिर भी इस बात का ध्यान नहीं दिया कि, कौन क्या कर रहा है. इसी के साथ मांस फेंकने वालों की गिरफ्तारी जल्दी करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर शहर के चौक क्षेत्र में कच्चा कटरा मोड़ पर मंदिर स्थित है. वहां पर चौबीस घंटे होमगार्डों की ड्यूटी रहती है. रात लगभग दस बजे धार्मिक स्थल के पास कुछ लोग पहुंचे और मंदिर के सामने खुला मांस फेंक दिया. उन्होंने आगे बताया कि, इस मामले को पड़ोस में रहने वालों ने देखा और ध्यान दिया लेकिन होमगार्डों ने इस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, यह पूरी लापरवाही होमगार्डों की है. उन्होंने कहा कि होमगार्डों के सामने लोग मांस फेंक कर चले गए, पर उन लोगों ने पकड़ने की कोशिश तक नहीं की. इस पूरी लापरवाही के लिए तवाल व चौकी प्रभारी भी जिम्मेदार हैं. इसीलिए होमगार्डों पर कार्रवाई हो. इसी के साथ कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह, कोतवाली चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह का निलंबन किया जाए.

ये भी पढ़ें- सीधी पेशाब प्रकरण : पीड़ित दशमत रावत ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को रिहा किए जाने की उठाई मांग, कही ये बात…

मांस हटाने पहुंचे बुलडोजर को रोक दिया

बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ही मौके पर एसपी, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, एएसपी सिटी सुधीर कुमार जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट डा. वेद प्रकाश मिश्र, सीओ सिटी वीएस वीर कुमार पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. चौक कोतवाली के अतिरिक्त सदर बाजार, रामचंद्र मिशन, रोजा, कांट, सेहरामऊ दक्षिणी थाने का फोर्स भी बुलाया गया. इसी के साथ मांस को हटवाने के लिए बुलडोजर भी मंगवाया गया , लेकिन भीड़ ने उसे आगे नहीं बढ़ने दिया और दो स्थानों पर जाम लगा दिया. हिंदू संगठन ने ये भी आरोप लगाया कि, मंदिर के आगे ट्रांसफार्मर के पास कूड़े के ढेर पर भी खुला मांस पड़ा है और दो अन्य बोरियां भी हैं, जिसमें भी मांस की आशंका जताई.

कैमरे पड़े हैं खराब

राजेश अवस्थी ने बताया कि, मंदिर के ऊपर नगर निगम की ओर से तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, लेकिन उनमें से दो खराब पड़े हैं. यह खुलासा तब हुआ जब मांस फेंकने वालों की पहचान के लिए कैमरों के फुटेज देखने की कोशिश की गई. तो पता चला कि उनमें से दो खराब हैं, जबकि तीसरे की लोकेशन सीढ़ियों के पास नहीं है, जिस पर लोगों ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी नारेबाजी की और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

8 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

52 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago