यूटिलिटी

जब ट्रेन के सफर में 5 साल से छोटे बच्चे हों साथ, तो क्या लेना पड़ेगा उनका भी टिकट?

Indian Railway: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है. इसके साथ ही आप ये भी जानते होंगे कि रेलवे देश के सबसे महत्वपूर्ण साधनों में से एक है. हर रोज लाखो की संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेनों से सफर करते है. रेलवे भी अपने यात्रियों का बहुत ख्याल रखता है और अपने समय-समय पर उन्हें बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि पिछले काफी समय से रेलवे में बहुत अधिक बदलाव आया है. रेलवे अपने यात्रियों को कई ऐसी सुविधाएं देता है जिनका लोग हर दिन फायदा उठाते हैं. इन सुविधाओं में विकलांग सेवा, महिला आरक्षण बर्थ कोटा, बुजुर्ग व्यक्ति के लिए सीट आदि शामिल हैं. इसी कड़ी में अब इन सब सुविधाओं में एक और सुविधा शामिल हो चुकी है. तो आइए जानते है इस खास सुविधा के बारे में.

भारतीय रेलवे ने नहीं किया कोई बदलाव

हाल ही में कुछ खबरें लोगों के मन में थी कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ट्रेन में यात्रा के लिए टिकट बुक करवाना अनिवार्य होगा. सबसे पहले तो आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने ऐसा कई बदलाव लागू नहीं किया है. आप अपने छोटे बच्चे को पहले जैसे ही पुराने नियमों के अनुसार ट्रेन में ले जा सकते हैं.

5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ बुक करवाने की नहीं होगी जरूरत

यदि आप 5 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो आपको उनके लिए बर्थ बुक करवाने की आवश्यकता नहीं होगी. आप उन्हें मुफ्त में साथ ले जा सकते है. हालांकि यदि आप बच्चे की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से उनके लिए टिकट बर्थ बुक करवाना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं और इसमें कोई रोक-टोक नहीं होगी.

ये भी पढ़ें:Twitter के लिए मुसीबत बना Threads, 24 घंटे में 9.5 करोड़ पोस्ट, जोड़े 5 करोड़ से ज्यादा अकाउंट

बच्चे के लिए टिकट और बर्थ पर चार्ज

बच्चे के लिए टिकट और बर्थ बुक करवाने के लिए पूरे एडल्ट फेयर का चार्ज लगेगा. भारतीय रेलवे ने 06.03.2020 को जारी किए गए सर्कुलर में इस नियम को स्पष्ट किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

43 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

3 hours ago