देश

Shahjahanpur News: डकैती की वारदात के 15 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक आरोपी, दारोगा की पिस्टल छीनने का आरोप

Shahjahanpur News: डकैती और हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने 15 घंटे के अंदर ढेर कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा व्यापारी के घर में मंगलवार सुबह चार बजे आठ से दस डकैत दीवार कूदकर घर में घुस गए थे. जहां उन्होंने व्यापारी के बेटे के कमरे में घुस गए और आलोक के कमरे की अलमारियां तोड़ने लगे. इतने में खट-खट की आवाज सुनकर आलोक व उनकी पत्नी सोनम उर्फ खुशबू जाग गए और उन्होंने इसका विरोध किया तो डकैतों ने उनके ऊपर चाकू से कई प्रहार करके घायल कर दिया,  लेकिन शोर सुनकर परिवार के और भी लोग आ गए और उन्होंने एक डकैत को पकड़ लिया. जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, परिजनों द्वारा पकड़े गए डकैत शहबाज को पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी  तभी उसने दारोगा हितेश तोमर की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर भागने लगा. इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें शहबाज ढेर हो गया. इस पूरे मामले को लेकर मृतक शिक्षक आलोक के पिता सुधीर गुप्ता ने जानकारी दी कि, दो को नामजद करते हुए आठ अज्ञात पर डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास की धारा में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि, उनका बेटा आलोक गुप्ता तिलहर के सन इंस्टीट्यूट में शिक्षक थे. मंगलवार सुबह चार बजे आठ-दस डकैत दीवार कूदकर घर में घुस आए थे और सभी डकैत आलोक के कमरे की अलमारियां तोड़ रहे थे. इसी दौरान आलोक और उसकी पत्नी की आंख खुल गई और फिर उन्होंने डकैतों का विरोध किया तो डकैतों ने उन पर चाकू बरसा दी. इस दौरान आलोक बुरी तरह घायल हो गए और इसी के साथ ही चार वर्ष की बेटी अवंतिका, तीन वर्षीय बेटा लालू भी घायल हो गया. चीख पुकार सुनकर घर के अन्य लोग भी पहुंचे. सुधीर ने बताया कि, उनके छोटे बेटे प्रशांत के साथ वह आलोक के कमरे में गए तो देखा कि डकैत उन पर भी हमला कर रहे थे. इसी बीच परिवार के सभी लोगों ने बचाने की कोशिश की और विरोध किया तो सभी डकैत भागे लेकिन डकैत शहबाज को हम लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पिता ने बताया कि, आलोक घायल होने के बावजूद भी एक डकैत को पकड़ लिया था. उसे पुलिस को सौंपने के बाद जब आलोक को अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- UP News: “21 सितम्बर को उड़ा दिया जाएगा राम मंदिर”, धमकी भरा फोन आने के बाद मचा हड़कम्प, मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पीड़ितों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की

इस घटना को लेकर परिजनों के साथ ही मोहल्ले वालों में भी आक्रोश है और लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया.  पीड़ितों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद भी रात 11 बजे तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा. इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों को मुठभेड़ में आरोपी शहबाज के मारे जाने की खबर दी. जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया.

हत्याकांड में भी आ चुका है आरोपियों का नाम

मुठभेड़ में मारे गए आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, शहबाज ई-रिक्शा चलाता था. पुलिस ने बताया कि उससे पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी शहरोज को भी पकड़ लिया गया है. वह बाल कटिंग का काम करता था. पुलिस ने बताया कि 23 जनवरी को सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सरताज खां की हत्या हुई थी. इस घटना में भी शहरोज का नाम सामने आया था. वहीं डकैती की घटना को लेकर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि डकैती के दौरान शिक्षक की हत्या की गई थी. एक आरोपी ने हिरासत से भागने का प्रयास किया तो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

1 hour ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

1 hour ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago