देश

“पाकिस्तान हमारा खून बहाए…हम उसे पानी पिलाएं, यह नहीं हो सकता”, शाहनवाज हुसैन बोले- Pakistan में डर का माहौल…देश छोड़कर भाग रहे लोग

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 सैलानियों के मारे जाने के बाद भारत सरकार ने सिंधु बेसिन की स‍िंधु, झेलम, चिनाब नदियों का 80 फीसदी पानी, जो पाकिस्तान के लिए तय किया गया था, उसे भी बंद करने का ऐलान कर दिया. इस पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमारा खून बहाए और हम उसे पानी पिलाएं, यह नहीं हो सकता.

Shahnawaz Hussain बोले- बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा देंगे

उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा देंगे. जो पानी पाकिस्तान के पास जा रहा है, उसकी सबसे ज्यादा जरूरत हमें है. जब देश का बंटवारा हुआ था, तब जिन्ना ने नदियों के बारे में नहीं सोचा था. नेहरू जी ने साल 1960 में तीन नदियों के पानी को पाकिस्तान को गिफ्ट कर दिया. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमने जो पानी पाकिस्तान को गिफ्ट किया, इसके बदले में हमें मिला क्या? सिर्फ आतंक. हम आतंक को खत्म करने के लिए पानी बंद करेंगे.

“पाकिस्तानियों को नींद नहीं आ रही है”

इसके बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी की परमाणु बम से हमले की धमकी पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में डर का इतना माहौल है कि बिलावल भुट्टो के परिवार के सारे लोग कनाडा भाग गए. जनरल आसिम मुनीर के घर के लोग भी देश छोड़कर भाग रहे हैं. पाकिस्तानियों को नींद नहीं आ रही है. पाकिस्तान का आलम इस समय यह है कि वहां नींद की गोलियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं. पूरा पाकिस्तान डर के मारे थर-थर कांप रहा है. वह और करें आतंक. ऐसे ही करारा जवाब मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: जब चल रही थीं गोलियां, zipline में वीडियो बनाने में मस्त रहा युवक, Video अब आया सामने

इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के उस बयान की भी कड़ी आलोचना की जिसमें कहा गया था कि “आतंकियों के पास इतना समय नहीं होता कि वे धर्म पूछकर मारें.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे. कांग्रेस के नेताओं के बयान को पाकिस्तान डोजियर में शामिल करता है. इस समय पाकिस्तान की टीवी पर कांग्रेसी नेता ही छाए हुए हैं. इस समय पाकिस्तान में सिद्धारमैया के बयान को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है. उनके एक्साइज मिनिस्टर ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछा इसका क्या सबूत. ऐसा ही बयान रॉबर्ट वाड्रा ने दिया. कांग्रेस पार्टी का अपने नेताओं पर ही कंट्रोल नहीं है. एक तरफ सर्वदलीय बैठक में सरकार का समर्थन कर रहे हैं, दूसरी तरफ उनके नेता ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

31 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

57 minutes ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रही है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago