देश

अतीक की हत्या से पहले शाइस्ता ने लिखी थी सीएम योगी को चिट्ठी? वायरल लेटर में मंत्री पर साजिश रचने का आरोप

Shaista Parveen Letter to CM Yogi: उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की एक चिट्ठी सामने आई है, जो उसने उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद 27 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी थी. शाइस्ता ने इस चिट्ठी में लिखा था कि उसके पति अतीक अहमद, देवर अशरफ और बेटे असद पर उमेश पाल मर्डर केस में साजिश रचने का आरोप निराधार है.

शाइस्ता ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा है, “सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बेटे अलीक को शूटर बताने का आरोप निराधार है.” पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए अतीक की पत्नी ने लिखा है, “बसपा ने मुझे जबसे प्रयागराज से मेयर का प्रत्याशी घोषित किया है तब से ही यहां के एक स्थानीय नेता, आपकी सरकार में काबीना मंत्री ने मेयर पद अपने पास रखने के लिए हम लोगों को चुनावों से दूर करने के लिए साजिश रचना शुरू कर दिया था.”

शाइस्ता ने बड़ा आरोप लगाया और कहा कि इसी साजिश के तहत एक ऐसे व्यक्ति की हत्या करवाई गई, जिसका आरोप उसके पति और परिवार पर ही आना था. साथ ही अतीक की पत्नी ने दावा किया है कि उमेश पाल विधायक राजू पाल की हत्या मामले में गवाह नहीं थे बल्कि अपने अपहरण के मामले में वादी थे जिसमें उनकी गवाही 16-17 अगस्त 2016 को दर्ज हो चुकी है और कहा कि मेरे पति (अतीक) और देवर अशरफ के पास उमेश पाल की हत्या का कोई मकसद नही था.

ये भी पढ़ें: UP Police Most Wanted: इन कुख्यात अपराधियों को ढूंढने में फेल है यूपी की हाईटेक पुलिस, जिन पर घोषित है 50 हजार से 5 लाख तक का इनाम

एसटीएफ आईजी पर भी लगाए आरोप

शाइस्ता ने लिखा कि प्रयागराज पुलिस मंत्री के दवाब में काम कर रही है और अतीक अहमद एवं अशरफ को अहमदाबाद और बरेली जेल से लाकर रास्ते में उनकी हत्या की साजिश रच रही है. शाइस्ता ने पत्र में आरोप लगाया है कि एसटीएफ आईजी अमिताभ यश और प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा अतीक़ के विरोधियों से उनकी हत्या की सुपारी ले चुके हैं.

सीएम योगी को लिखे पत्र में शाइस्ता ने आगे लिखा है, “आपके द्वारा मिट्टी में मिलाने के बयान के बाद उन्हें मेरे पति और देवर की हत्या का पूरा मौका मिल गया है. अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो मेरे पति, देवर और बेटों की हत्या कर दी जाएगी.” 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई थी और हत्या के तीसरे दिन शाइस्ता ने सीएम योगी को पत्र लिखा था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago