आस्था

Surya Grahan 2023: सूर्यग्रहण के दिन गर्भवती महिलाओं को रखना होगा इन बातों का खास ख्याल, शिशु पर हो सकता है असर

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को अमावस्या के दिन साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है. हिंदू धर्म में ग्रहण कोई भी क्यो न हो उसे शुभ नहीं माना जाता है. ग्रहण काल में कई तरह की चीजें निषेध मानी जाती है. इन्हें करने से इसके विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है. इनमें मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ भोजन बनाना-पकाना और खाने के अलावा गर्भवती महिलाओं के बाहर निकलने पर रोक लगी रहती है. आइए जानते हैं ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सूर्यग्रहण के दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

गर्भवती महिलाओं को रहना होगा सतर्क

सूर्यग्रहण के सूतक काल लगने के साथ ही गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. माना जाता है कि ग्रहण का नकारात्मक असर शिशु पर भी हो सकता है. सूर्य ग्रहण की छाया तक गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है. इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणों का असर गर्भवती महिला की आंखों पर भी पड़ सकता है.

इन चीजों से करें परहेज

आम आदमी से लेकर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए. वहीं गर्भवती महिलाओं को चाकू, सुई और कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं  का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गर्भ में पल रहे शिशु के लिए यह सही नहीं माना जाता है. वैसे तो यह ग्रहण गर्मी के मौसम में पड़ रहा है लेकिन अगर इस सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिला स्वेटर की बुनाई, सिलाई या फिर कढ़ाई का काम कर रही है तो उसे इससे परहेज करना चाहिए. इसके अलावा उसे सब्जी भी नहीं काटनी चाहिए. वहीं गर्भवती महिलाओं को सूर्यग्रहण के दौरान पेड़ पौधों को छूने से भी बचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Solar Eclipse 2023: इस बार अप्रैल में अमावस्या के दिन पड़ने वाला सूर्य ग्रहण कितना खतरनाक, जानें भारत में ग्रहण का कितना असर

ग्रहण के दौरान करें यह उपाय

सूर्य ग्रहण के सूतक लगने से पहले गर्भवती महिला को सिर से पैर तक अपनी लंबाई का एक धागा लेकर उसे एक स्थान पर टांग देना चाहिए. ग्रहण काल खत्म होने के बाद उसे नदी या किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें. माना जाता है कि इससे गर्भवती महिला और शिशु पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता. ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को रामचरितमानस या किसी धार्मिक ग्रंथ का पाठ करना चाहिए. ग्रहण प्रारंभ होने से पहले तुलसी के पत्ते तोड़ लें इन्हें बचे हुए खाने पीने की चीजों में डाल दें और ग्रहण के बाद इन्हें निकालकर प्रवाहित कर दें. वहीं ग्रहण के बाद घर में गंगा जल छिड़कना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

11 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

12 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago