Shakeel Ahmed vs Congress: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे शकील अहमद (Shakeel Ahmed) ने एक सनसनीखेज दावा करके सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. हाल ही में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ‘डरपोक’ और ‘असुरक्षित’ नेता बताने वाले शकील अहमद ने अब अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर दावा किया है कि कांग्रेस (Congress) का राष्ट्रीय नेतृत्व उनके घर पर हमला करवाने की साजिश रच रहा है.
शकील अहमद (Shakeel Ahmed) ने अपने पोस्ट में लिखा कि अभी-अभी कांग्रेस के कुछ साथियों ने गुप्त रूप से मुझे खबर दी है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस/युवा कांग्रेस को आदेश दिया है कि कल (27 जनवरी) पुतला दहन के बहाने मेरे पटना और मधुबनी निवास पर आक्रमण किया जाए.” उन्होंने इसे जनतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए सवाल उठाया है.
अपनी बात को साबित करने के लिए शकील अहमद (Shakeel Ahmed) ने एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. इसमें एक व्यक्ति राहुल गांधी के बारे में अपशब्द कहने के लिए शकील अहमद को मारने-पीटने की बात कर रहा है. इस चैट को शेयर करते हुए शकील ने लिखा कि अब तो मेरी जानकारी बिल्कुल सही साबित हुई. कांग्रेस के पुराने साथियों का बहुत धन्यवाद. हमारे बिहार में एक कहावत है कि पुराने दोस्त ही काम आते हैं. क्या यह राहुल जी के आदेश के बिना हो रहा है?
इस पूरे विवाद की शुरुआत शकील अहमद के उस बयान से हुई थी, जिसमें उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान राहुल गांधी को “सबसे डरपोक और असुरक्षित नेता” करार दिया था. शकील ने कहा था कि राहुल गांधी को वरिष्ठ नेताओं के साथ काम करने में दिक्कत होती है. जहां उन्हें ‘बॉस वाली फीलिंग’ नहीं आती, वहां से वे किनारा कर लेते हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि खरगे सिर्फ नाम के अध्यक्ष हैं, सारे फैसले राहुल ही लेते हैं. राहुल पार्टी में केवल चापलूसी करने वाले युवाओं को बढ़ावा दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने शुरू की संगठन बचाने की कवायद, जिला से बूथ स्तर तक समितियों के गठन का निर्देश
शकील अहमद ने राहुल गांधी के ‘संविधान बचाओ आंदोलन’ को निरर्थक बताया था. उन्होंने कहा था कि इसका जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं है और मुस्लिम समाज भी राहुल के आरोपों से सहमत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता ‘हिंदू वोट बैंक’ खिसकने के डर से मुसलमानों के साथ फोटो खिंचवाने से कतराते हैं.
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…