सड़क हादसे, में मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जहां बाइक पर अपने बेटे के साथ जा रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक का नाजुक हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.
यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब गढ़ीपुख्ता इलाके के गांव पेलखा निवासी रितु (45) अपने बेटे आकाश के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से अपने घर वापस लौट रही थी. जब वो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे तभी बाइक का संतुलन बिगड़ गया. बाइक के अनियंत्रित होने के कारण मां और बेटा दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए. महिला को गहरी और गंभीर चोटे आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…