देश

कांग्रेस की बैठकों से लगातार नदारद शशि थरूर, बीजेपी में जाने की अटकलें तेज!

कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है. संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सोनिया गांधी की अगुवाई में रविवार को हुई रणनीतिक बैठक में कई बड़े नेता मौजूद थे लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) नजर नहीं आए. यह लगातार दूसरी बार है जब थरूर ने पार्टी की अहम बैठक से दूरी बनाई है.

थरूर के ऑफिस ने दी सफाई

थरूर (Shashi Tharoor) के ऑफिस से सफाई दी गई कि वो इन दिनों केरल में अपनी 90 साल की मां की देखभाल कर रहे हैं और साथ ही लोकल बॉडी इलेक्शन में प्रचार में व्यस्त हैं. इसी वजह से वो बैठक में शामिल नहीं हो पाए. दिलचस्प बात यह भी रही कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी चुनावी प्रचार के चलते बैठक से नदारद रहे.

SIR बैठक में नहीं हुए शामिल

इससे पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बुलाई गई बैठक में भी थरूर (Shashi Tharoor) नहीं पहुंचे थे. उस वक्त उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था जबकि एक दिन पहले ही वो पीएम मोदी के कार्यक्रम में मौजूद थे और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भी की थी.

थरूर पर उठ रहे सवाल

यही वजह है कि कांग्रेस की बैठकों से थरूर (Shashi Tharoor) का लगातार गायब रहना अब चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है. पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह इस पर सवाल उठ रहे हैं. वैसे भी थरूर का पीएम मोदी के पक्ष में झुकाव कई मौकों पर साफ दिखा है.

ये भी पढें-तंबाकू पर टैक्स बम गिराने की तैयारी! सिगरेट पर उत्पाद शुल्क 18 गुना बढ़ाने का प्रस्ताव, स्मोकिंग मिक्स्चर पर 325% टैक्स

अटकलें तेज

राजनीतिक गलियारों में अब यह अटकलें तेज हो गई हैं कि थरूर (Shashi Tharoor) आने वाले दिनों में अपनी राजनीतिक पारी को नया मोड़ दे सकते हैं. यहां तक कहा जा रहा है कि वो बीजेपी का रुख कर सकते हैं. हालांकि, इस पर थरूर (Shashi Tharoor) ने अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है लेकिन उनकी हालिया गतिविधियां कांग्रेस के लिए चिंता का सबब जरूर बन गई हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

5 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

14 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

26 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

28 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

58 minutes ago