देश

बदले शशि थरूर के तेवर! कांग्रेस से मिली पावर तो सरकार पर हुए फायर; क्या है एक्शन की सियासत?

Shashi Tharoor Power In Congress: कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर इन दिनों फुल ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रहे हैं. एक तरफ कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका कद बढ़ाया है, तो दूसरी तरफ यह नई ‘पावर’ मिलते ही थरूर ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (नागरिक उड्डयन मंत्रालय) के दावों को आड़े हाथों लेते हुए तीखे सवालों की झड़ी लगा दी है.

आखिर अचानक शशि थरूर इतने आक्रामक क्यों हो गए हैं और इसके पीछे का पूरा सियासी समीकरण क्या है? आइए समझते हैं

आखिर ‘समाधान’ का मतलब क्या है? (Shashi Tharoor Questions Aviation Ministry)

लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दावा किया था कि यात्रियों की 97% शिकायतों का समाधान कर दिया गया है. इस दावे पर शशि थरूर ने सरकार को घेरते हुए पूछा कि असल में इस “समाधान” की परिभाषा क्या है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पेंडेंसी का पूरा डेटा पब्लिश करना चाहिए और ‘ट्रांसपेरेंट अकाउंटेबिलिटी स्टैंडर्ड’ बनाने चाहिए ताकि यात्रियों की सुरक्षा और भरोसे से खिलवाड़ न हो. इसके साथ ही थरूर ने सरकार से पूछे कई तीखे सवाल किए हैं.

  • क्या शिकायतों का निपटारा पैसेंजर की संतुष्टि के हिसाब से हुआ है, या सिर्फ कागजों पर मान लिया गया है कि काम हो गया?
  • जो शिकायतें गंभीर हैं और जिनके लिए 72 घंटे तक इंतजार नहीं किया जा सकता, उनके लिए कोई अलग ‘फ़ास्ट-ट्रैक प्रोटोकॉल’ या टाइम-बाउंड सिस्टम क्यों नहीं है?
  • मंत्रालय ने एयरलाइन के हिसाब से शिकायतों का डेटा, एयरलाइंस पर लगाई गई पेनल्टी और रेगुलेटरी कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं दी है.

इधर कांग्रेस ने थरूर को सौंपी बड़ी कमान (Shashi Tharoor In Kerla Congress)

थरूर के इस आक्रामक रुख के पीछे कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और उनका बढ़ता कद भी एक बड़ा कारण है. आगामी केरल विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

ये भी पढ़ें: दयानिधि हाजिर हों..! मुजफ्फरपुर की कोर्ट ने DMK नेता को क्यों किया तलब?

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ‘कैंपेन कमेटी’ और ‘मैनिफेस्टो कमेटी’ को तुरंत प्रभाव से मंजूरी दे दी है. इसमें दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि डॉ. शशि थरूर को सह-अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है. इस नई जिम्मेदारी से थरूर अब पार्टी के फ्रंटलाइन रणनीतिकारों में शुमार हो गए हैं.

BJP की सेंधमारी से बढ़ा सियासी पारा

केरल की सियासत में हलचल सिर्फ कांग्रेस खेमे में नहीं है. शशि थरूर के अपने गढ़ ‘तिरुवनंतपुरम’ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त सेंधमारी की है, जिसने सभी दलों की टेंशन बढ़ा दी है. तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 40 साल से ज्यादा समय से चले आ रहे लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के दबदबे को खत्म करते हुए बीजेपी ने पहली बार यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस जीत से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेयर वीवी राजेश के नेतृत्व में दिल्ली आए बीजेपी पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल को अपने आधिकारिक आवास पर डिनर के लिए बुलाया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

9 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

11 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

39 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

58 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago