प्रझा सिंह ठाकुर ने की शिवराज सरकार की फजीहत
भोपाल– बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि मध्य प्रदेश के जिन दो गांवों को उन्होंने गोद लिया है, वहां के लोग पुलिस को रिश्वत देने के लिए अपनी बेटियों को बेचने के लिए मजबूर हो गए. उनके भाषण का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया.इस वीडियो को आधार बनाकर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया. कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर सवाल उठाए. प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जिन गांवों को उन्होंने गोद लिया है, वहां के लोगों के रोजी-रोटी कमाने का कोई साधन नहीं है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में प्रज्ञा यह कहते हुए दिख रही है कि, “वे (ग्रामीण) देसी शराब बनाते हैं और अपनी आजीविका कमाने के लिए इसे बेचते हैं. पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है और ये गरीब लोग पुलिस को रिश्वत देने के लिए अपनी बेटियों को बेच देते हैं.” कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ योजना पर सवाल उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. विपक्षी पार्टी ने कहा कि बीजेपी सरकार को उसके ही सांसद ने बेनकाब कर दिया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा, प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लेकिन, सवाल यह है कि उन्होंने इस मुद्दे को संसद में क्यों नहीं उठाया? उन्होंने बीजेपी सरकार का पदार्फाश कर दिया है और साबित कर दिया है कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना बीजेपी के लिए सिर्फ एक नारा है.”
भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को हराया था. हालांकि पिछले कुछ महीनों से सांसद प्रज्ञा को पार्टी दरकिनार किए हुई है.
-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…