कपिल शर्मा शो में नजर आये रितेश देशमुख
मुंबई – रितेश देशमुख ने भी फिटनेस के लिए जिमिंग शुरू कर दी है. कपिल शर्मा के पॉपुलर द कपिल शर्मा शो में बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने कपिल शर्मा को बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें जिम करने के लिए प्रेरित किया है. 43 साल के अभिनेता कपिल के नए रूप से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा, “मैंने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर देखी थी और मुझे ऐसा लग रहा था. कि मैं कपिल के शो में जा रहा हूं इसलिए मुझे कुछ करना है. मैं जिम गया, डाइट की और मैं अभी भी कपिल से मेल नहीं खा रहा हूं लेकिन मैंने कोशिश की.”
रितेश देशमुख ने ‘क्या कूल है हम’, ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’, ‘एक विलेन’ जैसी कई फिल्में की हैं और अब अभिनेता अपने अगले ‘प्लान ए प्लान बी’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह सह-अभिनेताओं तमन्ना भाटिया, कुशा कपिला और अनुभवी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के साथ अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे.
उन्होंने होस्ट कपिल शर्मा को उनके नए लुक और शो के लिए बधाई देते हुए बताया कि, “यहां आना हमेशा खुशी की बात होती है. मुझे लगता है कि कपिल जिस तरह से ब्रेक लेकर लौटे हैं वह काबिले तारीफ है. आप बहुत अच्छे और अद्भुत लग रहे हो.
एक्टर रितेश देशमुख ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें मल्टीस्टारर फिल्में करना क्यों पसंद है. रितेश ने एक क्विज के दौरान बताया कि वे ऐसा इसलिए करते है. क्योंकि अगर फिल्म नहीं चलेगी तो उन्हें अकेले संघर्ष नहीं करना पड़ेगा. रितेश ने कहा कि मल्टीस्टारर मूवी करते रहने उनके जीवन का मंत्र है. कुछ समय पहले ही रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज हुई थी. इसके अलावा वे धमाल, ग्रैंड मस्ती, हे बेबी और अपना सपना मनी मनी जैसी मल्टीस्टारर फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं.
-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…