देश

कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन, तीन दशक बाद सिनेमाघर की वापसी

श्रीनगर  – जम्मू-कश्मीर में तीन दशक के बाद मंगलवार को पहली बार मल्टीप्लेक्स खुल गया. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया. इस मल्टीप्लेक्स को INOX  ने तैयार किया गया है. बीते तीन दशक में पहली बार कश्मीर में सिनेमा हॉल खोलने की कोशिश रंग लाई है. मनोज सिन्हा ने उद्घाटन समारोह में कहा कि हिंसा और भय के दिन खत्म हो गए हैं. श्रीनगर शहर में मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन इसका सबसे बड़ा सबूत है. उन्होंने कहा कि कश्मीर में डर के दिनों को खत्म करने के लिए युवाओं और अन्य लोगों के लिए मनोरंजन के ऐसे और रास्ते जल्द ही सामने आएंगे.

मल्टीप्लेक्स में आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ दिखाई गई. इस दौरान लोगों का प्रवेश नि:शुल्क था.मल्टीप्लेक्स व्यावसायिक रूप से 23 सितंबर से शुरू होगा. उद्घाटन में शामिल होने आए लोगों को फूड कोर्ट और स्टॉल पर मुफ्त खाना परोसा गया.

मंगलवार को मल्टीप्लेक्स में उद्घाटन स्क्रीनिंग में करीब 150 लोग शामिल

मल्टीप्लेक्स की वापसी 33 साल बाद हुई है. 1990 के दशक की शुरूआत में उग्रवादी हिंसा के बाद कट्टरपंथी आतंकवादी समूह ‘अल्लाह टाइगर्स’ ने सिनेमा हॉल, ब्यूटी पार्लर, वीडियोज आदि पर प्रतिबंध लगा दिया था. कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में कुल 520 सीटों की क्षमता वाले तीन सिनेमाघर हैं. स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में फूड कोर्ट हैं. मल्टीप्लेक्स के मालिक धर विजय जम्मू-कश्मीर के प्रमुख राजनेता दिवंगत डीपी धर के बेटे हैं. विजय के पास पहले श्रीनगर में ‘ब्रॉडवे थिएटर’ था, जो 1990 के दशक में आग की चपेट में आ गया था.

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

4 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

28 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago