देश

खराब सीट देने को लेकर एयर इंडिया पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, कहा- ये यात्रियों के साथ धोखा है

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली फ्लाइट में खराब सीट मिलने पर कड़ी और उन्होंने एयरलाइन की खराब सर्विस की निंदा की.

चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली फ्लाइट क्रमांक एआई436 में टिकट करवाई थी, मुझे सीट क्रमांक 8सी आवंटित हुई. सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी और उस पर बैठना तकलीफदायक था. जब मैंने विमान कर्मियों से पूछा कि खराब सीट  आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए. ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं.”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला. साथ ही कहा कि यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है. क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है?”

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट में आगे बताया कि सहयात्रियों ने उनकी परेशानी देखकर अच्छी सीट पर बैठने के लिए आग्रह भी किया, लेकिन वे अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दें? इस कारण से खराब सीट पर ही बैठकर यात्रा करने का फैसला किया.

इसके लिए चौहान ने एयरलाइन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा.

ज्ञात हो कि एयर इंडिया का अधिग्रहण टाटा ग्रुप की ओर से 2022 में किया गया था, तब से टाटा ग्रुप द्वारा एयरलाइन का कायाकल्प किया जा रहा है. बीते साल दिसंबर में एयर इंडिया ने 100 अतिरिक्त यात्री विमानों का ऑर्डर एयरबस को दिया था. इसमें 10 वाइडबॉडी ए350 और 90 नैरोबॉडी ए321नियो सहित ए320 एयरक्राफ्ट शामिल थे.

एयरलाइन ने कहा कि 2023 में एयरबस को कुल 250 विमानों का ऑर्डर दिया गया था, इसमें 40 ए350 और 210 ए320 फैमिली विमान शामिल थे, जो अब बढ़कर 350 हो गया है. इसके अलावा एयर इंडिया ने 2023 में बोइंग को 220 वाइडबॉडी और नैरोबॉडी विमानों का ऑर्डर भी दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

18 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

30 minutes ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

33 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

56 minutes ago

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

1 hour ago