AB de Villiers Prediction: क्रिकेट जगत के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम इस जीत के जरिए अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी.
इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विजेता टीम को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह इस मैच में किस टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं.
डिविलियर्स ने कहा, “पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबान टीम है, लेकिन भारत इस मुकाबले को जीतने का प्रबल दावेदार है. मैं भारत के साथ जाऊंगा.”
उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान की टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. वे चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं, इसलिए वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान का पेस अटैक भारतीय बल्लेबाजों को रोक पाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा.”
डिविलियर्स ने इस मैच के कुछ अहम खिलाड़ियों पर भी चर्चा की. उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनकी कप्तानी में पाकिस्तान एक मजबूत टीम बन सकती है. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या को लेकर डिविलियर्स ने कहा, “हार्दिक एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, जो इस मैच और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. वह गेंद और बल्ले दोनों से एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं.”
उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भी सकारात्मक टिप्पणी की. डिविलियर्स ने कहा, “रोहित शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं और बतौर कप्तान उन्हें पता है कि टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत कितनी अहम होती है. विराट कोहली 50 ओवर के प्रारूप में सबसे फिट बल्लेबाज हैं और मुझे पूरा यकीन है कि वह इस मैच में कमाल करेंगे.”
एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति को लेकर भी अपनी राय दी. उन्होंने माना कि भारतीय टीम को बुमराह की कमी जरूर महसूस होगी, लेकिन इसके बावजूद भारत के पास मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है, जो पाकिस्तान के बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर दे सकता है.
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें पाकिस्तान ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि भारत को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है. 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
अपनी भविष्यवाणी में डिविलियर्स ने कहा, “भारतीय टीम में बेहतरीन बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर मौजूद हैं. यही वजह है कि मैं इस मैच में भारत को फेवरेट मानता हूं.”
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम इस बड़ी चुनौती को पार कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाती है या पाकिस्तान की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखती है.
इसे भी पढ़ें- लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के लिए कसी कमर, पहली बार पंत की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी टीम
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…