CCSU कैंपस में मधुमक्खियों का हमला
हरीश शर्मा-
लखनऊ. उत्तर प्रदेश मेरठ जिले के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस और उसके आसपास शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गई. अचानक हुए इस हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए. सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं.
मेरठ जनपद में ऊर्जा निगम से रिटायर्ड होने वाले अवर अभियंता धर्मवीर अजंता कॉलोनी में रहते थे. वो प्रतिदिन अपने साथियों के साथ वॉक पर जाते थे. आज भी वो वॉक पर निकले और हॉस्पिटल परिसर पहुंच गए. हॉस्पिटल परिसर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला बोल दिया. मधुमक्खियों ने उनको बुरी तरह काटा. घायल अवर अभियन्ता को उपचार के लिए लेकर जाया गया पर उनकी मौत हो गई. मधुमक्खियों के हमले में कई अन्य लोगों को भी चोटें आयी हैं.
मधुमक्खियों के हमले में घायल व्यक्ती की जान जहर से जाती है. मधुमक्खी हर हमले में जहर छोड़ती हैं. करीब 200 से अधिक मधुमक्खियों का झुंड अगर काट लें तो जान जाने का खतरा रहता hai. इस मौसम में अचानक धुंआ से झुंड आक्रमक हो जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…