देश

देवबंद से आयी हैरान करने वाली खबर, गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की फेहरिस्त में शामिल है दारुल-उलूम देवबंद

उतर-प्रदेश में मदरसों के सर्वे का काम तेजी से चल रहा है. जिसके चलते सहारनपुर जिले में भी मौजूद सभी मदरसों की जांच की जा रही हैं. जहां अब तक  360 मदरसे सरकार से गैर सहायता और गैर मान्यता प्राप्त मिल चुके है. इस लिस्ट में देवबन्द का दारुल उलूम मदरसा भी शामिल है.

सोसाइटी एक्ट में है पंजीकृत

योगी सरकार के निर्देश पर सहरानपुर में लगभग 2 महीनों से मदरसों में सर्वे चल रहा है. जिले में 10 सितंबर से शुरु हुए सर्वे में सबसे पुराना मदरसा दारुल उलूम भी शामिल है जो लगभग 156 साल पुराना है. यह मदरसा  सोसाइटी एक्ट में पंजीकृत है. बता दें सहारनपुर की सदर तहसील में गैर सहायता प्राप्त मदरसों की संख्या सबसे ज्यादा पाई गई है. जिले में मदरसों में सर्वे अभी जारी है और बताया जा रहा है कि अभी  ऐसे और मदरसे भी हो सकते हैं जो गैर सहायता प्राप्त मदरसों के अंतर्गत आते हैं.

15 नवंबर तक पेश होगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ ने सहारनपुर सहित और भी दूसरे जिले में मदरसों में सर्वे कराने के निर्देश दिए थे. सर्वे केे दौरान अधिकारियों को अभी तक 360 से अधिक ऐसे मदरसे मिल चुके हैं, जिन्हें सरकार से सहायता नहीं मिलती है. जिले में अब सबसे ज्यादा मदरसे सदर तहसील में मिले हैं जिनकी संख्या 123 है. जबकि बेहट तहसील में अब तक सबसे कम मदरसे पाए गए हैं. डीएम अखिलेश सिंह के अनुसार जिले के सभी मदरसों का सर्वे कराया कर इसकी रिपोर्ट अगले महीने यानी नवंबर में 15 तारीख तक प्रदेश सरकार को सौपनी है.

सर्वे में करे सहयोग- दारुल उलूम

यूपी में गैर सहायता प्राप्त मदरसों में  सर्वे कराए जाने वाले योगी सरकार के फैसले पर   दारुल उलूम देवबंद में यूपी के मदरसों का सम्मेलन हुआ था. इस सम्मेलन में मदरसों का संचालन करने वाले तमाम मौलाना शामिल हुए थे. इस दौरान मौलाना अरशद मदनी ने कहा था कि मदरसों का सर्वे कराना सरकार का अधिकार है. मदरसों के अंदर कोई अवैध गतिविधि  होती है या ये पता करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने मदरसे संचालकों को कहा था सर्वे से बिल्कुल भी घबराना नहीं है. सरकार की कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पूछताछ के लिए आए तो उसे सही-सही जानकारी देकर सर्वे में सहयोग करें.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago