देश

Gopal Khemka हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, शूटर उमेश कुमार गिरफ्तार

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में बिजनेसमैन गोपाल खेमका (Gopal Khemka) हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. इस मामले में पुलिस ने शूटर उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

पटना के मालसलामी इलाके से उमेश कुमार पकड़ा गया और पुलिस ने गंगा किनारे से हथियार बरामद किए. उमेश अपने परिवारिक कारणों की वजह से जरूरतमंद था. उसने लगभग एक लाख रुपए के लिए इस घटना को अंजाम दिया था. एसटीएफ और पटना पुलिस ने गिरफ्तार शूटर उमेश कुमार की निशानदेही पर कोतवाली थाने से सटे उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की.

फ्लैट नंबर 601 पर छापेमारी कार्रवाई की गई, जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल, पुलिस कमरे की तलाशी ले रही है. सिटी एसपी दीक्षा ने कई लोगों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है. इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

इससे पहले, इस मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने सोमवार को कहा कि हर संभावित एंगल से हत्याकांड की जांच जारी है और पुलिस केस क्रैक करने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. एक-दो दिनों में पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा. उन्होंने कहा था कि पटना के बांकीपुर क्लब का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है, लेकिन वहां सीसीटीवी का बैकअप उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार (4 जुलाई) देर रात पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित रामगुलाम चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है. एसआईटी को इस मामले में जल्द से जल्द ठोस नतीजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है. पुलिस की तमाम खुफिया इकाइयों को भी इस केस में एक्टिव कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

19 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

23 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

39 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

55 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

57 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

58 minutes ago