दुनिया

“पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस की भावना से प्रेरित है भारत”, ब्रिक्स समिट में एनवायरमेंट, कॉप 30 और ग्लोबल हेल्थ सेशन को पीएम मोदी ने किया संबोधित

PM Modi In BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ब्राजील दौरे पर हैं, जहां उन्होंने रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. उन्होंने ब्रिक्स समिट में एनवायरमेंट, कॉप 30 और ग्लोबल हेल्थ पर सत्र को संबोधित किया.

PM Modi ने ब्रिक्स समिट को किया संबोधित

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ‘एनवायरमेंट, कॉप30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर सत्र को संबोधित किया. मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इन विषयों पर चर्चा शुरू करने के लिए ब्राजील का आभारी हूं, क्योंकि ये मानव जाति के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण विषय हैं.

“पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस की भावना से प्रेरित है भारत”

उन्होंने कहा कि भारत पीपल (लोग), प्लेनेट और प्रोग्रेस की भावना से प्रेरित है. भारत ने कई पहल की है, जैसे मिशन लाइफ, एक पेड़ मां के नाम, अंतरराष्ट्रीय सौर अलायंस, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन, हरित हाइड्रोजन मिशन, वैश्विक जैव ईंधन अलायंस, अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स अलायंस.

उन्होंने कहा कि हमारे लोगों और प्लेनेट का स्वास्थ्य आपस में जुड़ा हुआ है. कोविड-19 महामारी ने हमें सिखाया है कि वायरस वीजा लेकर नहीं आता, न ही पासपोर्ट के आधार पर समाधान चुने जाते हैं. इसलिए हमें अपने प्लेनेट को स्वस्थ बनाने के लिए अपने साझा प्रयासों को मजबूत करना होगा.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, निवेश और व्यापार बढ़ाने के तरीकों पर की चर्चा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आयुष्मान भारत योजना शुरू करने पर गर्व है, जो अपनी तरह की सबसे बड़ी हेल्थ कवरेज स्कीम है. हमने अपनी स्वास्थ्य प्रणालियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाया है. हमारे पास चिकित्सा की जीवंत पारंपरिक प्रणालियां भी हैं, जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों के विदेशी दौरे पर हैं. वह चौथे पड़ाव में ब्राजील पहुंचे. इससे पहले वह घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और अर्जेंटीना गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

6 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

32 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

42 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

57 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago