पीएम मोदी पहुंचे ब्रासीलिया.
PM Modi in Brasilia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद मंगलवार की सुबह ब्रासीलिया पहुंचे, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ हुए स्वागत को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.
उन्होंने एक्स पर लिखा, ब्रासीलिया हवाई अड्डे पर, बटाला मुंडो बैंड ने बेहतरीन धुन बजाईं. उनका यह प्रयास अफ्रीकी-ब्राजील तालवाद्य, विशेष रूप से ब्राजील के साल्वाडोर दा बहिया के सांबा-रेगे को बढ़ावा देने का वैश्विक प्रयास है.
प्रधानमंत्री (PM Modi) ब्राजील की राजकीय यात्रा पर हैं. वे राष्ट्रपति लूला के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे.
इससे पहले पीएम मोदी ने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था. ब्रिक्स समिट में एनवायरमेंट, कॉप 30 और ग्लोबल हेल्थ पर प्रधानमंत्री ने अपने विचार ऱखे. उन्होंने कहा कि भारत पीपल (लोग), प्लेनेट और प्रोग्रेस की भावना से प्रेरित है. भारत ने कई पहल की है, जैसे मिशन लाइफ, एक पेड़ मां के नाम, अंतरराष्ट्रीय सौर अलायंस, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन, हरित हाइड्रोजन मिशन, वैश्विक जैव ईंधन अलायंस, अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स अलायंस.
प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई से पांच देशों के विदेशी दौरे पर हैं. अब तक पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना और ब्राजील में ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद अब ब्रासीलिया पहुंचे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…