देश

Shopian Encounter: कश्मीर पंडितों की हत्या का बदला पूरा, सेना ने लश्कर के तीन आतंकी किए ढेर

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ हुई है. सेना के जवानों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आंतकवादियों को मार गिराया है. मिली जानकारी के अनुसार, इन तीनों आतंकियों में से 2 आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है. एक आतंकी की पहचान शोपियां के लतीफ लोन के रूप में हुई है. तो वहीं, दूसरे की पहचान अनंतनाग के उमर नजीर के रूप में हुई है.

इनमें से आतंकी लतीफ लोन एक कश्मीरी पंडित की हत्या करने का आरोपी था. उसने कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की हत्या की थी. वहीं उमर नजीर नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था.

इलाके में नाकाबंदी और तलाशी अभियान तेज

जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी गई है कि शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ हुई है. आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आंतकियों को मार दिया गया है.

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है. मुठभेड़ मुंझ मार्ग इलाके में हुई है. मारे गए आतंकियों के पास AK-47 समेत हथियार बरामद किए गए हैं.

शोपियां में सुरक्षाबलों ने दिया था बड़े ऑपरेशन को अंजाम

शोपियां के कापरन गांव में पिछले महीने 11 नवंबर, 2022 को सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था. इस ऑपरेशन के तहत एक मदरसे में छात्रों को बंधक बनाने वाले एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था. उस आंतकी पहचान मरान भाई उर्फ अनीस के रूप में हुई थी, जो जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़ा हुआ था. उस समय सेना की 15 कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मौसवी ने बताया था कि कापरान गांव के मदरसे में जैश के आतंकी ने 11 साल के दो छात्रों को बंधक बना लिया था. उस समय मदरसे में 31 छात्र और तीन शिक्षक मौजूद थे.

सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को सकुशल अंजाम तक पहुंचाया. इस दौरान सेना ने ये सुनिश्चित किया कि ऑपरेशन के दौरान मदरसे और उसके पास की मस्जिद को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे. इस ऑपरेशन को सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), पुलिस और CRPF की 178 बटालियन ने अंजाम दिया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

39 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago