आरोपी आफताब पर तलवार से हमला करते युवक
Shradha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कुछ लोगों ने हमला किया. हमलावर हिंदू सेना से होने का दावा कर रहे है. पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद एफएसएल टीम आफताब को लेकर बाहर निकली थी. तभी कुछ लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और गाड़ी पर हमला कर दिया. इन लोगों के हाथों में तलवारें थी और ये आफताब को मारने की बात कह रहे थे. वहीं, वैन पर हमला करने वाले कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
इसी दौरान एक पुलिसकर्मी वैन से बाहर आया और इन लोगों पर बंदूक तान दी. हवाई फायरिंग की बात भी कही जा रही है. गुस्साई भीड़ ने पुलिस वैन पर पत्थरबाजी भी की है. हमला करने वाले शख्स ने बोला कि उसको दो मिनट बाहर निकालो, मार दूंगा. आफताब पूनावाला पर अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है.
डीसीपी रोहिणी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि हमलावरों को हिरासत में लिया है. पूछताछ चल रही है और इसके पीछे कौन है पता कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जिस संगठन का नाम ये ले रहे हैं, उसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है.
एफएसएल के सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने बताया कि एक्सपर्ट की टीम पॉलीग्राफ टेस्ट कर रही है. अगर आवश्यकता हुई तो कल भी आफताब को इस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. पॉलीग्राफ टेस्ट खत्म होने के बाद नार्को टेस्ट की शरुआत की जाएगी.
ये भी पढ़ें : Uttar Pradesh: चूहे की ‘हत्या’ के आरोप में युवक के खिलाफ FIR दर्ज, नाले में डुबोकर मारने का आरोप, पोस्टमार्टम भी हो चुका
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आफताब ने महरौली स्थित घर पर फ्रिज में शव के टुकड़ों को रखा था और फिर कई दिनों तक शहर भर में फेंकता रहा. आरोपी को शनिवार (26 नवंबर) को दिल्ली की एक कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.
-भारत एक्सप्रेस
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…