प्रदर्शन करते रिक्शा चालक
Pune: पुणे में रिक्शा चालकों ने ओला बाइक (Ola Bike) के खिलाफ प्रदर्शन किया. रिक्शा चालकों की मांग है कि ओला बाइक सर्विस (Ola Bike) को तुरंत बंद किया जाए. इस दौरान पूरे शहर में रिक्शा चालकों ने काम को ठप कर दिया था. जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
रिक्शा चालकों का कहना है कि ओला बाइक (Ola Bike) का किराया बेहद कम होता है, जिसका असर उनके धंधे पर हो रहा है. उनका कहना ये भी है कि ये बाइक सेवा (Ola Bike) गैर कानूनी भी है. इसलिए ओला बाइक सर्विस को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए. इस प्रदर्शन के दौरान में सैकड़ों रिक्शा चालाक मौजूद थे.
शहर में सालों से रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वाले लोगों के सामने ओला बाइक सर्विस (Ola Bike) के आने के बाद संकट आ गया है. स्थानीय लोग ज्यादातर ओला का ही इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है.
ये भी पढ़ें : Rampur Bypolls: ‘जान की दुश्मन बन गई सरकार, खुदकुशी हराम है इसलिए जिंदा हूं’- आजम खान ने लगाए गंभीर आरोप
महाराष्ट्र रिक्शा सेना ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर बाइक के अवैध उपयोग के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. उबर, जूमकार, एमिगो, रैपिडो और ओला जैसी कंपनियां बाइक सर्विस का उपयोग कर रही हैं. पत्र में कहा गया कि इन कंपनियों ने बाइक को कमर्शियल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं ली थी.
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…