देश

Shraddha Walkar के पिता का मुंबई में निधन, आखिरी ख्वाहिश भी रह गई अधूरी!

Shraddha Walkar Father Passes Away: श्रद्धा वालकर (Shraddha Walkar) के पिता विकास वालकर (Vikas Walkar) का मुंबई(Mumbai)  में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि श्रद्धा के पिता की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हुई है. वह मुंबई से सटे वसई इलाके में रहते थे.

विकास वालकर के करीबी लोगों के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. वह लंबे समय से डिप्रेशन में थे, क्योंकि उन्हें अभी तक अपनी बेटी श्रद्धा की अस्थियां नहीं मिली थीं. उनकी ख्वाहिश थी कि वह अपनी बेटी की अस्थियों का अंतिम संस्कार करें. हालांकि, कोर्ट में श्रद्धा केस की सुनवाई लंबित होने की वजह से अस्थियां नहीं मिल पाई हैं.

श्रद्धा वालकर हत्याकांड

दरअसल, दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने पूरे देश को हिला के रख दिया था. श्रद्धा की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर आफताब ने दिल्ली में की थी और उसके बाद शव के टुकड़े करके फेंक दिए थे.

बेटी की अस्थियों के इंतजार में थे पिता

श्रद्धा और आफताब दोनों ही दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे. इससे पहले वह दोनों मुंबई के वसई में साथ रहते थे. बताया जाता है कि आफताब, श्रद्धा की पिटाई करता था. इस मामले की शिकायत श्रद्धा ने पालघर जिले के तूलिंज पुलिस थाने में पत्र लिखकर की थी. श्रद्धा ने अपनी शिकायत में बताया था कि आफताब उसे धमकी देता है कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा.

हालांकि, इतना होने के बावजूद वह दोनों बाद में वसई से दिल्ली शिफ्ट हो गए. इसके बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव को फ्रिज में रखा था. बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे फेंक देता था.

शव के किए थे कई टुकड़े

मामले का खुलासा 12 नवंबर 2022 को तब हुआ जब वह शव का एक टुकड़ा फेंकने गया. पुलिस ने उसे हिरासत में ले पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. आरोपी ने माना कि श्रद्धा का कत्ल उसने 18 मई 2022 को ही कर दिया था. उसके टुकड़े वह महरौली के जंगल में एक-एक कर फेंक रहा था. छानबीन में पुलिस के हाथ भी केवल कुछ हिस्से लगे. डीएनए टेस्ट में पता चला कि ये श्रद्धा के ही थे.

इस मामले में केस चला और आफताब अब भी दिल्ली की जेल में बंद है. उसे अभी तक सजा नहीं सुनाई गई है. पिता को बेटी की मौत के बाद उसकी अस्थियों का इंतजार था, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं में मामला उलझने के कारण उन्हें अस्थियां नहीं मिल पाई.


ये भी पढ़ें: फिल्म में काम दिलाने के नाम पर पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि से ठगी, केस दर्ज


-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अगले कुछ घंटे 13 राज्यों में मुरासु का कहर…! बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…

8 minutes ago

आज बन रहा है खास एन्द्र और ब्रह्म योग! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…

1 hour ago

दिवाली से पहले एन्द्र योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव…! मिथुन और सिंह राशि को बंपर लाभ, कर्क वाले रहें सावधान

आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…

2 hours ago