देश

कल्कि धाम में 1 से 7 दिसंबर तक होगी श्रीकल्कि कथा, सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणपति को निमंत्रण दिए आचार्य प्रमोद कृष्णम

संभल स्थित श्रीकल्किधाम में 1 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2025 तक विश्व की पहली श्रीकल्कि कथा आयोजित होगी. भक्‍तजनों को श्रीमद्जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य इसका श्रवण कराएंगे. श्रीकल्कि कथा के लिए भगवान गणपति को निमंत्रण देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर श्री कल्किपीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) बुधवार शाम 7 बजे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया.

आचार्य प्रमोद कृष्णम का पोस्ट

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शोसल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूज्यपाद स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से “श्री कल्कि पुराण” पर आधारित विश्व की प्रथम “कल्कि कथा” का निमंत्रण देने हेतु मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर की चौखट पर माथा टेकने का “सौभाग्य” प्राप्त हुआ.

यह कथा पूज्यपाद पद्मविभूषित श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से प्रस्तुत की जाएगी. उन्होंने (Acharya Pramod Krishnam) भगवान गणेश और सिद्धि विनायक को प्रणाम करते हुए इस शुभ अवसर को साझा किया और महाराष्ट्र सरकार व मंदिर प्रशासन को साधुवाद दिया. यह आयोजन आध्यात्मिक दृष्टि से ऐतिहासिक माना जा रहा है, जिसमें धर्म और भविष्य के कल्कि अवतार की गूंज सुनाई देगी. वहीं इस दौरान सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष और मुंबई BJP के महासचिव आचार्य पवन त्रिपाठी वहां पर उपस्थित थे.

कल्कि कथा का आध्यात्मिक महत्व

यह आयोजन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि यह विश्व की पहली कल्कि कथा होगी. कल्कि अवतार को भविष्य का अवतार माना जाता है, जो कलियुग के अंत में अधर्म का नाश करने के लिए प्रकट होंगे. ऐसे में इस कथा का महत्व और भी बढ़ जाता है.

पीएम मोदी भी आमंत्रित

इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है. श्री कल्कि के भक्तों और श्रद्धालुओं में इस कथा को लेकर उत्साह है, क्योंकि यह पहली बार होगी जब विश्व स्तर पर श्रीकल्कि कथा का आयोजन होगा. इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं, और उम्मीद की जा रही है कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से एक यादगार आयोजन साबित होगा.

ये भी पढ़ें-Juna Akhada ने आगामी हरिद्वार अर्ध कुंभ, नासिक तथा उज्जैन कुंभ को लेकर बनाई रणनीति

कल्कि कथा का आध्यात्मिक महत्व

यह आयोजन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि यह विश्व की पहली कल्कि कथा होगी. कल्कि अवतार को भविष्य का अवतार माना जाता है, जो कलियुग के अंत में अधर्म का नाश करने के लिए प्रकट होंगे. ऐसे में इस कथा का महत्व और भी बढ़ जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

10 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

17 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

23 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

24 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

42 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

58 minutes ago