देश

INDIA पर जमकर बरसे शुभेंदु अधिकारी, बोले- परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों का झुंड है ये गठबंधन, ED-CBI को रोकने के लिए एकसाथ आए

पश्चिम बंगाल में में नेता विपक्ष और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये गठबधंन परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों का गुट है. इन लोगों ने ईडी, सीबीआई और आईटी को रोकने के लिए गठबंधन में आए हैं, जिससे अपने-अपने परिवार को बचा सकें.

परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों का एक झुंड है

शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि INDIA नाम से इन लोगों को कोई मतलब नहीं है. ये कुछ परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों का एक झुंड है. ये लोग ईडी सीबीआई को रोकने के लिए एकसाथ आए हैं. जिससे अपने भ्रष्टाचार को छिपा सकें और खुद के अलावा अपने सगे-संबंधियों को बचा सकें.

गठबंधन का मकसद सिर्फ अपना भला करना है और भ्रष्टाचारियों को बचाना है

अधिकारी ने ये भी कहा कि इस गठबंधन का मकसद सिर्फ अपना भला करना है और भ्रष्टाचारियों को बचाना है. बस यही इनका कॉमन एजेंडा है. उन्होंने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदद्दीन की तरह ही ये भी राष्ट्र विरोधी हैं. इसलिए प्रधानमंत्री ने पहले ही बता दिया था कि इंडिया का नाम लेने से कोई राष्ट्रवादी नहीं हो जाता है.

यह भी पढ़ें- INDIA की मुंबई में होने वाली बैठक टली, अगली तारीख का एलान जल्द, संयोजक और समन्वय समिति का होगा गठन

गौरतलब है कि विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हुई बैठक में इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) का एलान किया गया था. विपक्षी दल एक साथ आकर 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर बैठने से रोकना चाहते हैं. जिसके लिए बीजेपी को हराने की कवायद में जुटे हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

24 seconds ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

34 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago