खेल

IND vs WI: क्या रोहित-विराट को आराम देना Team India को पड़ा भारी? वेस्टइंडीज में 6 साल बाद भारत की करारी हार, सीरीज में 1-1 की बराबरी

IND vs WI: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है. टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया, विंडीज के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. 27 जुलाई को सीरीज के पहले मैच को भारत ने जीता था लेकिन 29 जुलाई को सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत की करारी हार हुई है. बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए भारत को आमंत्रित किया. बैटिंग करने आई टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और पूरी टीम 40.5 ओवर में मात्र 181 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वहीं, आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम ने 36.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर वनडे के दूसरे मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया. 6 साल बाद भारत की वेस्टइंडीज की धरती पर हार हुई है.

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था. हार्दिक पंड्या के हाथों में टीम का कमान था. सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस मैच का हिस्सा नहीं बनाना टीम इंडिया पर भारी पड़ा? वहीं, इस मैच में कप्तान बने हार्दिक पंड्या ने बताया कि टीम से कहां चूक हुई.

IND vs WI: जैसी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी वैसी हमने नहीं की- हार्दिक पंड्या

वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार्दिक पंड्या टीम के कप्तान थे. हार के बाद उन्होंने कहा,”हमने उस तरह बल्लेबाजी नहीं की, जिस तरह हमें करनी चाहिए थी.” हार्दिक ने कहा,”दूसरी पारी में विकेट काफी अच्छा हो गया था. निराशाजनक, लेकिन बहुत कुछ सीखने को मिला. जिस तरह ओपनर्स ने बल्लेबाजी की, जिस तरह ईशान किशन ने बल्लेबाजी की, यह भारतीय क्रिकेट के लिए जरूरी है.”

हार्दिक पंड्या ने आगे कहा,”ठाकुर ने हमारी उम्मीद को जिंदा रखा. शाई होप(वेस्टइंडीज के कप्तान) ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी नर्व्स को पकड़े रखा और लाइन के उस पार आए. मुझे वर्ल्ड कप के लिए तैयार होने के लिए और ओवर डालने होंगे. उम्मीद करता हूं कि वर्ल्ड कप के दौरान सबकुछ अच्छा होगा.” उन्होंने आगे कहा,”उनकी(वेस्टइंडीज) परीक्षा होगी, अब हमारी परीक्षा होगी क्योंकि सीरीज 1-1 से बराबर है. अगला मैच दर्शक और खिलाड़ियों के लिए उत्साहित होगा.”

ये भी पढ़ें- ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, सिंगापुर के 7 सैटेलाइट्स को श्रीहरिकोटा से किया लॉन्च

ऐसा रहा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला

वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर कप्तान शाई होप ने फील्डिंग चुनी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर पाई और 40.5 ओवर में मात्र 181 रन बनाकर टीम के सारे खिलाड़ी पवेलियन लौट गए. भारत की ओर से सर्वाधिक रन ईशान किशन ने बनाया. उन्होंने 55 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाया. शुभमन गिल ने 34 तो सूर्यकुमार यादव ने 24 रन बनाया.

वहीं, आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 36.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. विंडीज ने 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया. टीम की ओर से सबसे अधिक रन कप्तान शाई होप ने बनाया. उन्होंने 80 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से अपनी टीम के लिए 63 रन की बड़ी पारी खेली. भारत की ओर से गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 3 तो कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिए.

01 अगस्त को है सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला

तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो मैच हो चुके हैं. पहले मुकाबले को भारत ने तो दूसरे को वेस्टइंडीज ने जीता है. सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है. वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 01 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से मुकाबला खेला जाएगा. बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम भारत के साथ पिछले 17 सालों में वनडे की कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाई है. इस नजरिए से भी आखिरी मुकाबला बहुत ही खास और रोमांचक होना माना जा रहा है. फैंस रोहित और विराट को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनका मानना है कि इस आखिरी मुकाबले में उनकी वापसी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

14 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

44 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

1 hour ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

1 hour ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

1 hour ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

1 hour ago