देश

“मुहर्रम के जुलूस निकालने से नहीं मिलेंगे वोट, आपने साम्प्रदायिक माहौल बना दिया”, फारूख अब्दुला ने BJP पर साधा निशाना

Kashmir Muharram:  देशभर में बीते दिन शनिवार को मुहर्रम बनाया गया तो वहीं करीब 3 दशकों के बाद श्रीनगर में भी मुहर्रम के जुलूस निकाला गया. इस मौके पर जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. पूर्व सीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी मुस्लिमों का वोट पाना चाहती है, लेकिन उसकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी. बीजेपी को लगता है कि श्रीनगर में जुलूस निकालने से वो मुस्लिमों के वोट हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा होगा नहीं.

बता दें कि श्रीनगर में कई सालों के बाद मुहर्रम का जुलूस निकाला गया है. इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत कई अन्य नेता मुहर्रम के जुलूस में शामिल हुए. वहीं स्थानीय लोगों को भी जुलूस निकालने का बेसबरी से इंतजार था.

‘BJP ने देश में साम्प्रदायिक माहौल बना दिया’

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, ”मुहर्रम का जुलुस जम्मू कश्मीर में कई सालों के बाद निकला है इससे पहले जब में जम्मू कश्मीर का CM था तब ऐसा मुहर्रम का जुलूस निकलता था, लेकिन अब बीजेपी के राज में यह जुलूस निकला है तो क्या मुसलमान बीजेपी को वोट दे देंगे. बीजेपी ने देश में साम्प्रदायिक माहौल बना दिया है और अब यहां जुलूस निकालसे से मुस्लिमों के वोट की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें-  INDIA की मुंबई में होने वाली बैठक टली, अगली तारीख का एलान जल्द, संयोजक और समन्वय समिति का होगा गठन

नेशनल कांफ्रेंस (NC) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला जदीबल श्रीनगर में मोहर्रम जुलूस में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “वह प्रार्थना करते है कि मणिपुर और देश के बाकी हिस्सों में हिंसा और अत्याचार खत्म हो जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद है कि पीएम मोदी संसद में मणिपुर पर जल्द बयान देंगे.”

हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों के बलिदान को किया याद

एलजी मनोज सिन्हा ने इस मौके पर कहा कि वह हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों के बलिदान को याद करते करते हैं. एलजी के हवाले से प्रवक्ता ने बयान में कहा, ”मैं कर्बला के शहीदों को नमन करता हूं और हजरत इमाम हुसैन (एएस) के बलिदान और उनके आदर्शों को याद करता हूं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago