देश

Shyamji Krishna Verma Jayanti 2025: इंडिया हाउस के संस्थापक श्यामजी कृष्ण वर्मा को राष्ट्र का सलाम, पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा ने किया याद

Shyamji Krishna Verma Jayanti 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने उनकी वीरता को विकसित भारत के निर्माण में एक बड़ी प्रेरणाशक्ति बताया.

पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया,

“सभी देशवासियों की ओर से भारत माता के कर्मठ सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. आजादी के आंदोलन में उनके साहस, समर्पण और सेवाभाव को सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा. उनकी वीरता और निर्भीकता की गाथा विकसित भारत के निर्माण के लिए भी एक बड़ी प्रेरणाशक्ति है.”

जेपी नड्डा ने भी दी श्रद्धांजलि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया,

“भारत मां के वीर सपूत, महान देशभक्त, क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं. स्वाधीनता आंदोलन के समय श्रद्धेय श्याम जी ने इंडियन होमरूल सोसाइटी, इंडिया हाउस और द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट पत्रिका की स्थापना कर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष को गति प्रदान की. भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने में अतुलनीय योगदान के लिए यह कृतज्ञ राष्ट्र आपका सदैव ऋणी रहेगा.”

केंद्रीय गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा ने इंग्लैंड में ‘इंडिया हाउस’ की स्थापना से विदेश में रह रहे भारतीयों को आजादी के आंदोलन के लिए प्रेरित किया. वीर सावरकर, मदनलाल ढींगरा जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को सहयोग प्रदान करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर नमन.

केंद्रीय रक्षामंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी विचारक श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर स्मरण एवं श्रद्धांजलि. पूर्ण स्वतंत्रता के उनके स्वप्न और लंदन में ‘इंडिया हाउस’ की स्थापना ने असंख्य क्रांतिकारियों में साहस और देशभक्ति का संचार किया. उनका जीवन और विचार सदैव हमारे राष्ट्र की शक्ति और आत्मनिर्भरता की यात्रा के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें- गाजा में शांति की उम्मीद, पीएम मोदी ने ट्रंप के शांति प्रस्ताव की तारीफ की, हमास ने दी सहमति

शिवराज सिंह चौहान का भावपूर्ण श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मां भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले महान राष्ट्रभक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. आपके प्रेरणादायी और प्रखर विचार सदैव हम सबको राष्ट्र सेवा एवं समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

5 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

15 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

23 minutes ago

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

1 hour ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

2 hours ago