लाइफस्टाइल

क्या नींद की कमी दिमाग को कर सकती है बूढ़ा? रिसर्च में इस बीमारी का हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Dementia : आज कल की इतनी भाग-दौड़ में जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, उतना ही हमारा दिमाग भी कमजोर होने लगता है. ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ ही याददाश्त, फोकस और समस्या सुलझाने की क्षमता प्रभावित होती है. एक्‍सपर्ट के मुताबिक, यह उम्र बढ़ने की प्राकृतिक प्रक्रिया मानी जाती है, लेकिन वही यदि हम ध्‍यान न रखकर गलत लाइफस्टाइल अपनाते हैं तो हमारा दिमाग समय से पहले बूढ़ा हो सकता है. ऐसे में एक्सपर्ट्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि नींद की कमी से लंबे समय में डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है.

दिमाग की सुरक्षा और मरम्मत का अवसर

इस दौरान हाल ही में रिसर्च में खुलासा हुआ है कि नींद की कमी दिमाग के समय से पहले बूढ़ा होने का प्रमुख कारण है. डॉ का कहना है कि नींद दिमाग को सुरक्षा और मरम्मत का अवसर देती है. कहा गया है कि पर्याप्त और अच्छी मात्रा में नींद न लेने से शरीर में क्रोनिक सूजन बढ़ जाती है जो सीधे दिमाग की कोशिकाओं यानी न्यूरॉन्स को प्रभावित करती है. इसके साथ ही अगर लंबे समय तक ठीक से नींद न लें तो दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है और दिमाग जल्दी बूढ़ा हो जाता है.

रिसर्च में हुआ खुलासा

बता दें कि इस नए रिसर्च में दिमाग के बुढ़ापे को लेकर 27,000 से ज्यादा लोगों की जांच की गई और उनके ब्रेन स्कैन के माध्यम से दिमाग की उम्र का अनुमान लगाया गया. ऐसे में इस रिसर्च के द्वारा यह खुलासा हुआ है कि जो लोग न तो कम नींद लेते हैं और नहीं पूरी नींद लेते हैं, उनका दिमाग उनकी वास्तविक उम्र से लगभग 0.6 साल बड़ा पाया गया और जो लोग कभी पूरी नींद नहीं लेते उनका दिमाग उनकी वास्तविक उम्र से 1 साल ज्यादा बूढ़ा पाया गया. बता दें कि इस स्‍कोर में हर अंक की गिरावट से दिमाग की उम्र लगभग आधा साल बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: अंदर ही अंदर बढ़ता खतरा है पेट में गैस! आयुर्वेद के इन नुस्खों से पाएं झटपट छुटकारा

एक्सपर्ट्स ने दी सलाह

ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अच्छी और नियमित नींद लेना दिमाग को जवान रखने का सबसे प्रभावी तरीका है. अगर नींद की समस्या को नजरअंदाज करते है तो यह भविष्य में गंभीर मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है. इसको लेकर एक्सपर्ट्स ने बताया कि अच्छी नींद लेने के लिए रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें और सोने से पहले कम से कम 1 घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल कम कर दें. इसके अलावा दिन भर की थकान और तनाव को कम करने के लिए हल्का व्यायाम योग या मेडिटेशन करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

17 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

32 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago