गाजा पट्टी में लंबे समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश किए गए गाजा शांति प्रस्ताव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने खुलकर तारीफ की है. उन्होंने इसे एक शानदार और सकारात्मक कदम बताया है, जिससे गाजा में शांति स्थापित होगी और इजरायल के बंधकों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकेगी.
पीएम मोदी का एक्स पोस्ट
पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा,
“गाजा में शांति प्रयासों में हो रही बढ़ोतरी के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप की लीडरशिप का स्वागत करते हैं. इजरायल के बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम है. भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा.”
We welcome President Trump’s leadership as peace efforts in Gaza make decisive progress. Indications of the release of hostages mark a significant step forward.
India will continue to strongly support all efforts towards a durable and just peace.@realDonaldTrump @POTUS
— Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2025
क्या है पूरा मामला?
इससे पहले ट्रंप ने हमास को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया था कि वह शांति समझौते पर सहमत हो जाए, वरना गाजा पर और भीषण हमले किए जाएंगे. लेकिन हमास ने समय सीमा से पहले ही ट्रंप के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और इजरायली बंधकों को रिहा करने की हामी भर दी है. इसके बाद इजरायल ने गाजा पर बमबारी रोक दी है.
ट्रंप का पीस प्लान
- हमास को 72 घंटे के भीतर सभी इजरायली बंधकों को रिहा करना होगा.
- इजरायल को सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ना होगा.
- सीजफायर लागू होने पर इजरायल को गाजा से अपनी सेना हटानी होगी.
- गाजा को इजरायल पर हमले रोकने होंगे.
- गाजा में बहुराष्ट्रीय सुरक्षा बल तैनात होगा जिसमें अमेरिका, अरब और नाटो देश शामिल होंगे.
- हमास और अन्य उग्रवादी संगठनों को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में निहत्था किया जाएगा.
- हथियार छोड़ने वाले हमास सदस्यों को माफी मिलेगी और जो गाजा छोड़ना चाहें, उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-गाजा में शांति की उम्मीद, हमास ने ट्रंप के प्लान को दी हरी झंडी, बंधकों की रिहाई को तैयार
भारत और अमेरिका के बीच भले ही व्यापारिक मुद्दों को लेकर तनाव हो लेकिन जब बात वैश्विक शांति की आती है तो दोनों देशों के नेता एक-दूसरे की पहल की सराहना करने से पीछे नहीं हटते.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

