देश

क्रॉस-बॉर्डर नार्को-टेरर केस में SIA ने दाखिल की चार्जशीट, 11 आरोपी नामजद, दो पाकिस्तान में मौजूद आतंकी भी शामिल

स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने जम्मू में दर्ज एक बड़े नार्को-टेरर मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. यह मामला 2022 में पुलिस स्टेशन SIA जम्मू में दर्ज हुआ था और पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और टेरर फाइनेंसिंग नेटवर्क से जुड़ा है. जांच के दौरान सामने आया कि यह नेटवर्क आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन (HM) के लिए फंड जुटाने और ड्रग्स की तस्करी में सक्रिय था. आरोपी जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों से हैं और इन पर ड्रग्स की तस्करी कर आतंकी गतिविधियों को फंड देने का आरोप है.

SIA की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

SIA की जांच में पता चला कि यह नेटवर्क पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाकर जम्मू-कश्मीर में बेचता था और इससे मिलने वाली रकम पाकिस्तान स्थित आतंकी बशारत अहमद भट के निर्देश पर एक आरोपी के बैंक खाते में जमा की जाती थी. बशारत हिज्बुल का सक्रिय आतंकी है और फिलहाल पाकिस्तान के रावलपिंडी में छिपा बैठा है. चार्जशीट में हिज्बुल प्रमुख सैयद सलाउद्दीन को भी नामजद किया गया है, जो इस नेटवर्क का सरगना बताया गया है.

आरोपी स्थानीय युवाओं में ड्रग्स सप्लाई करने के लिए थे सक्रिय

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी स्थानीय युवाओं में ड्रग्स सप्लाई करने के लिए सक्रिय थे और कुछ ने अन्य आरोपियों को भी नशा बेचने के काम में लगा रखा था. इस नेटवर्क में शामिल कई लोगों के पास वैध आय का कोई स्पष्ट स्रोत नहीं है, बावजूद इसके उन्होंने नशे के पैसे से बड़ी संपत्ति खड़ी कर ली.

आरोपी जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की रच रहा था साजिश

SIA का कहना है कि पाकिस्तान प्रायोजित हिज्बुल मुजाहिदीन इस नेटवर्क के जरिए जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने और युवाओं को बरगलाने की साजिश रच रहा था. एजेंसी इस पूरे नेटवर्क को उजागर कर चुकी है और अब इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है. यह चार्जशीट SIA की आतंक के आर्थिक स्रोतों को ध्वस्त करने की रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में स्थायित्व और शांति बनाए रखना है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

22 minutes ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

36 minutes ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

1 hour ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

2 hours ago