Dhurandar Teaser: बॉलीवुड के एनर्जी से भरपूर अभिनेता रणवीर सिंह रविवार को 40 साल के हो गए और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक जबरदस्त तोहफा दिया है. रणवीर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर रिलीज हो गया है.
इस टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर देखने के बाद से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है.
टीजर की शुरुआत रणवीर की एंट्री से होती है और बैकग्राउंड में उनकी आवाज में डायलॉग सुनाई देता है, ”बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था… पड़ोस में रहते हैं, जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो… बिगाड़ने का वक्त आ गया है.”
इसके बाद जमकर दमदार एक्शन सीन्स दिखाए जाते हैं, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. टीजर में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना के किरदार भी देखने को मिलेंगे. साथ ही टीजर में रणवीर एक जबरदस्त डायलॉग बोलते दिखाई देंगे, ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं.’
टीजर से साफ है कि फिल्म एक बड़े स्केल पर बनाई गई है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और शानदार विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं. इस फिल्म को ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी हिट फिल्म बना चुके आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और रणवीर पहली बार उनके साथ काम कर रहे हैं.
इस टीजर को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, “एक ऐसा तूफान उठेगा, जो अनसुनी और अनजानी कहानियों को सामने लाएगा. 5 दिसंबर 2025 को ‘धुरंधर’ रिलीज हो रही है.”
बता दें कि ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर प्रभास की हॉरर कॉमेडी ‘द राजा साब’ से होगी. प्रभास की यह फिल्म भी 5 दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों फिल्मों में संजय दत्त अहम किरदार में हैं.
ये भी पढ़ें- किस अभिनेता के जन्मदिन पर Karan Johar ने कहा ‘लॉर्ड ऑफ ब्लिंग’ ? सोशल मीडिया पर खास अंदाज में दी बधाई
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…