देश

‘लोग कहते हैं मैं शराबी हूं…’, सीधी में बीच सड़क नशे में टल्ली होकर गिरा सिपाही; देखें VIDEO

MP Crime:शकील अहमद सिद्दीकी/सीधी:  एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार ‘नशा मुक्ति अभियान’ चला रही है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस महकमे के कुछ जिम्मेदार ही इस अभियान की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. सीधी शहर के व्यस्ततम सम्राट चौक से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां वर्दी में तैनात एक आरक्षक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर गिरता और लड़खड़ाता नजर आया.

सीधी शहर के सम्राट चौक पर शराब के अत्यधिक नशे में लड़खड़ाते एक पुलिस सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वर्दी पर लगी नेम प्लेट के अनुसार उसकी पहचान आरक्षक 235 राम प्रसाद रावत (कोतवाली थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है. सरकार के नशामुक्ति अभियान के दौरान सामने आई खाकी की इस हरकत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

सम्राट चौक पर बना तमाशबीन, नेम प्लेट में दिखा नाम (Drunk Constable Sidhi)

यह पूरी घटना सीधी कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में स्थित सम्राट चौक की है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरक्षक शराब के अत्यधिक नशे में है और अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है. वर्दी में लगी नेम प्लेट के अनुसार, आरक्षक का नाम राम प्रसाद रावत (बेल्ट नंबर 235) दर्ज है. जब आरक्षक सड़क पर नशे की हालत में डगमगा रहा था, तब आसपास मौजूद लोग उसकी मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

अभियान खत्म होते ही सामने आए ऐसे ‘रुझान’ (MP Police Viral Video)

प्रदेश भर में हाल ही में ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान चलाया गया था. इस अभियान के औपचारिक समापन के तुरंत बाद ही पुलिस महकमे से सामने आई इस तस्वीर ने नशामुक्ति के दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं. खाकी वर्दी पहनकर बीच चौराहे पर इस तरह की हरकत करने का वीडियो वायरल होते ही सीधी पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी आरक्षक के खिलाफ क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हैं.

यह भी पढ़ें-कावड़ यात्रा के दौरान टोपी और बुर्के पर स्वामी यशवीर महाराज का बयान, ‘घर वापसी’ का दिया निमंत्रण

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

44 seconds ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

1 minute ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

36 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago