Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP POLICE

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. इसमें एफएसएल जांच से लेकर कोर्ट ट्रायल तक की प्रक्रिया लाइव दिखाई जाएगी.

Singrauli News: NCL निगाही कोयला खदान में गार्ड को पीटकर राइफल और कॉपर केबल लूटने वाले 2 शातिर डकैत गिरफ्तार, लूटी गई 315 बोर बंदूक और 2 लाख का सामान बरामद.

MP Crime: मुरैना के बलालपुर में गोबर फेंकने के विवाद में महिला को 4 घंटे पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. बचाने आए बेटे पर भी हमला हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को मुक्त कराया, घटना का वीडियो वायरल.

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने एक बच्चे की इच्छा पूरी करने के लिए उसके घर जाकर मुलाकात की. नन्हे सहस्रजीत की जिद पर एसपी साहब खुद उसके दरवाजे पहुंच गए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Bihar Viral Video: बिहार के नवादा में खेत में जानवर घुसने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए.

MP Crime: सीधी शहर के सम्राट चौक पर शराब के नशे में धुत एक पुलिस आरक्षक का गिरते-पड़ते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी की इस करतूत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

MP Crime: इंदौर पुलिस का एक शर्मनाक कारनामा सामने आया है, जहां ₹20,000 की रिश्वत लेकर संगीन जुर्म के दो आरोपियों को नकली प्लास्टर बांधकर जुलूस निकालने का नाटक किया गया.

Historical Cannon Stolen: शिवपुरी के ऐतिहासिक नरवर किले से 25-30 हथियारबंद बदमाश क्रेन और ट्रक की मदद से 500 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी अष्टधातु की तोप लूट ले गए. बंदूक की नोक पर सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर दी गई इस वारदात के बाद पुलिस को अंतरराष्ट्रीय एंटीक तस्करों पर शक है.

Madhya Pradesh Women Power: शाजापुर जिले में सुशासन और सुरक्षा का नया मॉडल मामने आयो है. जहां कलेक्टर, एसपी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक, सभी महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों की कमान महिला अधिकारियों के हाथों में है.

UP Crime: जबलपुर के बेलबाग चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक ने न सिर्फ पुलिस नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि रोकने पर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को सरेआम गालियां दे डालीं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.