देश

गायिका देवी ने ‘ईश्वर-अल्लाह’ पर हुए विरोध को लेकर किया खुलासा, कहा- ‘माफी नहीं मांगनी चाहिए थी’

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में 25 दिसंबर को ‘मैं अटल रहूंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में मशहूर लोक गायिका देवी ने ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम’ भजन प्रस्तुत किया. लेकिन जैसे ही गायिका ने ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ वाली पंक्ति कही, सभा में हंगामा मच गया. कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके कारण गायिका को माफी मांगनी पड़ी.

इस पूरे विवाद पर गायिका देवी ने आईएएनएस से कहा, “मैंने गाना जब शुरू किया तब तक तो माहौल ठीक था, लेकिन जैसे ही उसमें लाइन आई ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. मुझे कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. मैं भी घबरा गई कि क्या मैटर हो गया. बाद में मुझे समझ आया कि ‘अल्लाह’ के नाम पर उन्हें दिक्कत हुई. इसके बाद मैं लोगों को समझाने लगी कि इस गाने में कुछ ऐसा नहीं है. फिर मैं लोगों के बीच आई और मैंने लोगों से कहा कि अगर मेरी किसी बात से आपको तकलीफ हुई है तो मैं आपको ‘सॉरी’ कहना चाहती हूं.”

गायिका ने कहा कि हंगामे के बाद उन्होंने लोगों से माफी मांगी, हालांकि उनका मानना है कि उन्हें “माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी”. देवी ने कहा कि दिल से मैं माफी मांगना नहीं चाहती थी. लोगों का हंगामा देखकर मुझे लगा कि कहीं ये लोग तोड़फोड़ ना शुरू कर दें. मुझे आमंत्रित करने वाले लोगों का नुकसान नहीं होना चाहिए. माहौल को शांत करने के लिए मुझे माफी मांगनी पड़ी.

उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं थी, क्योंकि मैं जानती थी कि यह गाना किसी को चोट नहीं पहुंचा रहा है, बल्कि यह एक अच्छा संदेश दे रहा है.” देवी ने कहा कि उन्होंने यह गाना इसलिए चुना था, क्योंकि यह महात्मा गांधी का प्रिय भजन है और इस मंच पर इस गाने से बेहतर और कोई गाना नहीं हो सकता था.

देवी ने बताया कि हंगामा करीब 10 मिनट तक चला और मंच पर मौजूद लोग माहौल को शांत करने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच, अश्विनी चौबे भी मंच पर आए और उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की. इसके बाद ‘जय श्री राम’ के जयकारे भी लगाए गए. मुझे लगता है कि इस समय बड़े नेता को सामने आकर कहना चाहिए था कि इस गाने में कोई बुराई नहीं है.

गायिका ने बताया कि इस विवाद के बावजूद उन्हें ‘विशिष्ट अटल सम्मान’ से सम्मानित किया गया. यह मेरे लिए एक अप्रत्याशित सम्मान था, क्योंकि मैंने सोचा नहीं था कि इस गाने को लेकर कोई विवाद होगा. यह गाना हमेशा से लोगों को जोड़ने की बात करता आया है और मुझे लगता है कि विरोध करने वाले लोग इसे सही तरीके से नहीं समझ पाए.

ये भी पढ़ें- भजनलाल सरकार ने पलटा गहलोत का फैसला! कांग्रेस राज में बनाए गए 9 जिले और 3 संभाग खत्म, अब कुल 41 जिले

गायिका ने इस विरोध को लेकर हिंदू पुत्र संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विरोध गलत था. उन्होंने कहा कि यह गाना महात्मा गांधी का प्रिय भजन है और इस पर विरोध जताना सही नहीं है. मैं इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं और आगे भी ऐसे भजन गाती रहूंगी. पूरे विवाद पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह गाना एक सकारात्मक संदेश देता है और इसकी आलोचना करना समझ से बाहर है. हमारे देश की संस्कृति सबको साथ लेकर चलने की है. अगर किसी को किसी के धर्म से समस्या है तो इसका मतलब यह नहीं कि हमें एक अच्छे गाने पर विवाद पैदा करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago