सीएम भजनलाल शर्मा पूर्व सीएम अशोक गहलोत
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अशोक गहलोत सरकार के दौरान बनाए गए 9 नए जिलों और 3 संभागों को खत्म कर दिया है. यह कदम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया.
राजस्थान सरकार ने जिन 9 जिलों को खत्म किया है, उनमें दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़ और सांचौर शामिल हैं. इन जिलों के समाप्त होने के बाद राज्य में कुल 41 जिले रह गए हैं.
इसके साथ ही, राज्य में बनाए गए तीन नए संभागों – सीकर, पाली और बांसवाड़ा – को भी समाप्त कर दिया गया है. इस बदलाव के बाद राज्य में कुल 7 संभाग ही रहेंगे.
यह निर्णय पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले किए गए प्रशासनिक बदलावों के तहत लिया गया था. गहलोत सरकार ने राज्य में 17 नए जिले और 3 नए संभाग बनाए थे, जिनमें से अब 9 जिले और 3 संभाग समाप्त कर दिए गए हैं. अब इन जिलों में केवल 8 जिले रह गए हैं, जिनमें बालोतरा, व्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलौदी और सलूम्बर शामिल हैं.
राज्य सरकार का यह कदम प्रशासनिक सुधार के नाम पर उठाया गया है, और इससे राज्यों की व्यवस्था में बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़िए: विधानसभा चुनाव से पहले Delhi Govt को बड़ा झटका, LG ने महिला सम्मान योजना की जांच का दिया आदेश
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…