देश

Lucknow: माफिया संजीव जीवा हत्याकांड मामले में SIT आज पूरा करेगी जांच! लखनऊ कोर्ट में हत्या होने के बाद शासन ने तय की थी डेडलाइन

 Sanjeev Jeeva Murder Case: माफिया संजीव जीवा हत्याकांड मामले में SIT गुरुवार को अपनी जांच पूरा कर सकती है. लखनऊ कोर्ट में हुई हत्या के बाद शासन स्तर पर इस मामले में डेडलाइन तय की गई थी और इसके लिए 22 जून तक का समय दिया गया था. इसी के बाद अब खबर सामने आ रही है कि गुरुवार को एसआईटी जांच पूरा कर सकती है. बता दें कि बीते 7 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोर्ट में खुलेआम माफिया संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या के बाद से हड़कम्प मच गया था.

बता दें कि 7 जून को लखनऊ के पुराना हाई कोर्ट परिसर स्थित एससी-एसटी कोर्ट में जौनपुर निवासी विजय यादव उर्फ आनंद ने पेशी पर आए जीवा को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह बैठा हुआ अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी, एक बच्ची और उसकी मां भी घायल हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने वकीलों की मदद से मौके पर ही आरोपी विजय को दबोच लिया था. साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया था. इससे पहले कि पुलिस उसे यहां से गिरफ्तार कर ले जाती, वकीलों ने उसे जमकर पीटा था. हत्या के मामले में वजीरगंज कोतवाली में केस दर्ज करवाया गया था.

ये भी पढ़ें- Love Jihad in UP: रजिस्टर मैरिज करने शैलेंद्र बनकर पहुंचा जमील, हस्ताक्षर के समय खुला राज, युवती के मना करने पर साथियों के साथ मिलकर युवक ने किया रेप, मामला दर्ज

वजीरगंज पुलिस के साथ ही एसआईटी भी कर रही मामले की जांच

संजीव जीवा की हत्या के मामले में शासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी भी गठित कर दी थी. ताकि जांच में सभी तथ्य सामने आ सकें. शासन ने एसआईटी को 22 जून तक अपनी जांच पूरी करने का समय दिया था. सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने कोर्ट परिसर से लेकर मौके पर मौजूद पीड़ित, अभिरक्षा में लगे पुलिसकर्मी और मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं समेत तमाम लोगों के बयान दर्ज किए हैं. सूत्रों की मानें तो चारों विवेचक अलग-अलग पहलुओं पर विवेचना कर रहे हैं, लेकिन इसकी मॉनिटरिंग पुलिस अफसरों के बजाए एसआईटी भी कर रही है.

पुलिस नहीं तलाश पाई विजय के इस खास मददगार को

जीवा हत्याकांड मामले में पुलिस और एसआईटी अब तक केस की चौथी कड़ी माने जाने वाले (वह शख्स जिसने हत्यारोपित विजय को असलहा और ड्रेस देकर मदद की थी) तक नहीं पहुंच सकी है. माना जा रहा है कि अब तक जो भी सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं, वह जीवा हत्याकांड मामले में उसे चार्जशीट करने के लिए काफी हैं. सूत्रों की मानें तो अब पुलिस उसे चार्जशीट करने की योजना बनी रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ANSBCL Scam Update: ED की सप्लीमेंट्री शिकायत से मची हलचल, पूर्व सांसद समेत कई नाम शामिल

ANSBCL Scam: अंडमान निकोबार के ANSBCL बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व…

3 minutes ago

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत की हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

फरीदाबाद के सेक्टर 21सी में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद को लेकर टेक महिंद्रा के…

7 minutes ago

Mau Drugs Raid: मऊ में नारकोटिक्स टीम का छापा, 15 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

Mau News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में एमपी और यूपी नारकोटिक्स…

16 minutes ago

Delhi High Court Ruling: ट्रेन हादसे में मुआवजे को लेकर अदालत की दो टूक, रेलवे दावा अधिकरण का आदेश रद्द

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजू लता वर्मा बनाम भारत संघ मामले में फैसला…

25 minutes ago

पुण्यतिथि पर अमित शाह ने महामना मालवीय जी के योगदान को किया याद, कहा- ‘उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा’

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

29 minutes ago

महंगाई की एक और मार! 6 महीने में दूसरी बार महंगा हुआ दूध, अमूल और मदर डेयरी ने 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए दाम

त्योहारों के बाद आम जनता को बड़ा झटका देते हुए अमूल और मदर डेयरी ने…

42 minutes ago