देश

UP News: लखनऊ-कानपुर समेत यूपी के नामी ज्वैलर्स और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर IT की रेड, मचा हड़कम्प

UP News: उत्तर प्रदेश के बड़े ज्वैलर्स और बुलियन व्यापारियों के ठिकाने पर सुबह हुई आयकर विभाग की छापामारी के बाद हड़कम्प मचा हुआ है. गुरुवार की सुबह ही दिल्ली एनसीआर से लेकर लखनऊ,कानपुर और कोलकाता समेत कई शहरों में ये छापेमारी लगातार जारी है और व्यापारियों के बीच खलबली मची हुई है. आयकर विभाग (IT) की टीमें सुबह से ही ज्वैलर्स कारोबारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही घरों पर भी डेरा डाले हुए हैं. ये छापेमारी 48 से 72 घंटे तक चल सकती है. इसके लिए 300 अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कई बड़े ज्वेलर्स के प्रतिष्ठानों के साथ ही घरों में भी आईटी की छापेमारी हुई है. कानपुर के जाने-माने राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स के यहां भी आईटी ने रेड मारी है, जो कि फीलखाना थाना क्षेत्र के बिरहाना रोड पर स्थित है. वहीं एमराल्ड गार्डन हाउसिंग के प्रमोटर संजीव झुनझुनवाला के 17 ठिकानों पर छापेमारी सुबह से ही जारी है. जानकारी के मुताबिक इनकी कंपनी ने एमराल्ड गुलिस्तान, एमराल्ड चैम्बर बनाए हैं. झुनझुनवाला की कंपनी मॉर्निंग ग्लोरी इंफ्रा और रितु हाउसिंग के नाम से है. वहीं कानपुर के नयागंज में वागला बिल्डिंग में भी आईटी की रेड जारी है. साथ ही चांदी व्यापारी मुन्ना जाकोड़िया पर भी आयकर की छापेमारी जारी है. कानपुर के जाने-माने जुगल किशोर ज्वैलर्स के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी सुबह से ही छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें- वैश्विक पटल पर क्यों छाए हैं पीएम मोदी ?, ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने बताई बड़ी वजह

राजधानी में भी रेड

इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी इनकम टैक्स की टीमों ने कई जगहों पर रेड मारी है. कई ज्वैलर्स/कारोबारियों पर सुबह से ही इनकम टैक्स की टीम की छापेमारी से हड़कम्प मचा हुआ है. सुबह-सुबह उस वक्त छापा पड़ा जब दुकानें खुल रही थीं. जानकारी सामने आ रही है कि जैसे ही दुकानें खुलीं उनमें रेड पड़ते ही शटर बंद भी होने लगे. लखनऊ के महानगर,अमीनाबाद चौक के कई ज्वैलर्स के यहां छापा पड़ा है. महानगर लखनऊ स्थित रिद्धि ज्वैलर्स के यहां सुबह से लेकर अभी तक आईटी की छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 6 बजे से ही 3 गाड़ियों से IT टीम यहां पहुंची थी और रिद्धि ज्वैलर्स के लखनऊ के साथ ही कानपुर की ज्वैलर्स की दुकान पर भी छापा मारा है.

लखनऊ में भी रेड

वहीं लखनऊ के चौक के रिफाइनरी कारोबारी अमित अग्रवाल के यहां भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है. मीडिया सूत्रों की मानें तो अमित का चांदी की रिफाइनरी के साथ ही सोने में बुलियन का काम भी है. तो वहीं लोकेश अग्रवाल के यहां भी IT टीम ने रेड मारा है. अमीनाबाद के कारोबारी ऋषि खन्ना के यहां भी छापेमारी जारी है. मालूम हो कि, लखनऊ शहर में छोटे-बड़े मिलाकर कुल दो हजार से अधिक ज्वैलर्स व्यवसायी हैं. इस छापामारी के बाद से सभी में हड़कम्प मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि जो दुकानें सुबह 11 बजे खुल जाती थीं वह दोपहर 12 बजे के बाद कर भी नहीं खुली हैं. फिलहाल आयकर विभाग को अभी तक छापेमारी में क्या मिला है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन छापामारी अभी जारी है.

इसलिए हुई छापेमारी

जानकारी सामने आ रही है कि दो हजार की नोटबंदी की सूचना के बाद से 2 हजार के नोट से सबसे ज्यादा गोल्ड की खरीद की गई है. बताया जा रहा है कि बुलियन कारोबारियों के यहां सबसे ज्यादा दो हजार के नोटों की खबर की गई है. इसकी जानकारी सामने आने के बाद ही ये छापामारी की गई है. सूत्रों की मानें तो लगभग 15 से 20 फीसदी अधिक पैसा सोना व्यवसायियों ने सोना बेचा है. इसी के बाद ये आयकर विभाग के रडार पर थे और सूत्रों की जानकारी के बाद बड़े सोना व्यापारियों व बुलियन कारोबारियों के यहां अचानक रेड डाली गई, जिसकी भनक पहले से किसी को नहीं थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

3 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

4 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

5 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

5 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

5 hours ago