पुलिस हिरासत में आरोपी
रिपोर्ट: मुकेश राणा
दिल्ली के विजय विहार (Vijay Vihar) इलाके में 29 जून को लूटपाट के दौरान हुई एक युवक की निर्मम हत्या के मामले का खुलासा करते हुए विजय विहार थाना पुलिस ने दो नाबालिगों सहित छह आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. रोहिणी जिले के डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक
पकड़े गए आरोपियों की पहचान करण, आकाश, सुमित, राहुल के रूप में हुई है जबकि दो आरोपी नाबालिग बताए जाते है.
पुलिस उपायुक्त (Deputy Commissioner of Police) ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जून को विजय विहार थाना पुलिस को एक पीसीआर काल मिली जिसमें बताया गया कि रोहिणी सेक्टर 5 महाराणा प्रताप पार्क के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसके शरीर पर चोट ओर हाथ गमछे से बांध रखे है जिसके बाद पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की तहकीकात के लिए एसएचओ विजय विहार अजय यादव के आधीन एक टीम गठित की गई.
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थाने ओर लोकल इनपुट पूछताछ के आधार पर पता लगाया कि मृतक गोरखपुर का रहने वाला मनीष है, जो दिल्ली में काम करता था जिसके बाद कई लोगों से पूछताछ ओर टेक्निकल सर्विलांस से पुलिस को पता चला कि मृतक के फोन में किसी अन्य व्यक्ति का सिम चल रहा है जो कि एक एहम सुराग था.
जिसके बाद आरोपियों की धरपकड़ हुई आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने मृतक से मोबाइल ओर बैग स्कूटी लूटने के इरादे से उसे अपना शिकार बनाया. लूटपाट के दौरान उसने खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके हाथ बांध कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल, पर्स,बैग आदि समान भी बरामद कर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो. कानून के लंबे हाथों से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…