देश

चीनी PL-15E मिसाइल का मलबा मित्र राष्ट्र को सौंपेगा भारत, वैश्विक स्तर पर बढ़ी रुचि

भारत ने चीन से आपूर्ति की गई PL-15E बियॉन्ड विज़ुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (BVRAAM) के मलबे को एक मित्र देश को सौंपने का फैसला किया है. यह कदम उस मित्र राष्ट्र के आधिकारिक अनुरोध के बाद उठाया गया है, जो मिसाइल की तकनीकी जांच में रुचि रखता है.

गौरतलब है कि हालिया संघर्ष के बाद भारतीय क्षेत्र में इस चीनी मिसाइल के कम से कम आठ टुकड़े बरामद किए गए थे, जिनमें से दो लगभग सुरक्षित स्थिति में पाए गए. इन टुकड़ों में मिसाइल की आंतरिक संरचना और तकनीकी डेटा से जुड़ी अहम जानकारी मौजूद है, जो विश्लेषण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

अमेरिका, जापान और फ्रांस जैसे देशों ने भी इस मिसाइल के मलबे का विश्लेषण करने में गहरी रुचि दिखाई है. हालांकि, भारत ने यह मलबा फिलहाल एक अज्ञात लेकिन मित्र राष्ट्र को सौंपने का निर्णय लिया है, जो इन क्षतिग्रस्त लेकिन आंशिक रूप से सुरक्षित टुकड़ों का गहन अध्ययन करेगा.

PL-15E मिसाइल चीन की आधुनिकतम लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलों में से एक है, जो 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तक लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती है. इस मिसाइल की तकनीक और प्रदर्शन को लेकर दुनियाभर के रक्षा विश्लेषकों में खासा उत्साह है.

भारत द्वारा लिए गए इस निर्णय को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह न केवल मित्र देशों के साथ तकनीकी सहयोग को मजबूत करता है, बल्कि भारत की खुफिया क्षमताओं और क्षेत्रीय निगरानी प्रणाली की सफलता को भी दर्शाता है.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

5 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

5 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

6 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

6 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

7 hours ago