देश

‘पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार ने हर वर्ग के लिए किया कार्य’, स्मृति ईरानी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने दावा कि पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया. किसानों के लिए सॉइल हेल्थ कार्ड, महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन से लेकर जन धन योजना तक का जिक्र किया.

स्मृति ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच मूल निष्ठाओं—राष्ट्रीयता, लोकतंत्र में विश्वास, गरीब-वंचितों के प्रति गांधीवादी सोच, सर्व धर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति पर चलती है. पीएम मोदी की सरकार में ये निष्ठाएं दिखाई देती हैं, जिससे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अभिभूत हैं.”

स्मृति ने बताया कि पिछले 11 सालों में 50 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खोले गए. यह पीएम मोदी का अनोखा प्रयास है, जिसने गरीबों को देश की तिजोरी से जोड़ा. इसके जरिए 45 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से गरीबों के खातों में पहुंचे. पीएम मोदी का संकल्प बहुआयामी गरीबी को खत्म करना है. नतीजतन, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलकर तेजी से प्रगति के रास्ते पर हैं.

कोविड-19 के दौरान भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ भारत में वैक्सीन बनाई गई, बल्कि हर नागरिक तक इसे पहुंचाया गया. ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के तहत 160 देशों को भारत ने वैक्सीन मैत्री के जरिए मदद दी.

उन्होंने कहा कि 81 करोड़ भारतीयों को मुफ्त अनाज देना एक ऐसी उपलब्धि है, जो दुनिया में कहीं और संभव नहीं हुई.

स्मृति ने गरीबों के कल्याण पर जोर देते हुए कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उसके पास छत हो. पीएम मोदी ने 15 करोड़ घरों में स्वच्छ पानी पहुंचाया और 4 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर दिया. खास बात यह है कि 73 प्रतिशत घरों की चाबी महिलाओं के हाथ में सौंपी गई.

उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र किया, जिसके तहत 12 करोड़ गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन मिला. स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ शौचालय बनाए गए, जिससे महिलाओं और परिवारों का सम्मान बढ़ा. स्मृति ने झारखंड की भाजपा इकाई की ओर से पीएम का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 60 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से हैं, जो समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व दर्शाता है. धारा 370 हटाने को राष्ट्रीयता के संकल्प की जीत बताया.

किसानों के कल्याण का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा कि 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि से मदद मिली. कृषि बजट 5 गुना बढ़कर 3.70 लाख करोड़ रुपये हो गया. 25 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड और 1.75 लाख करोड़ रुपये फसल बीमा योजना से किसानों को लाभ हुआ. किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ी. 1,900 से ज्यादा एग्री स्टार्टअप्स ने देश का मान बढ़ाया.

महिलाओं की उपलब्धियों पर स्मृति ने कहा कि सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन और सैनिक स्कूलों में दाखिला दिया गया. 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पास होना गर्व की बात है. 10 करोड़ महिलाएं 90 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के जरिए 6.40 लाख गांवों में सेवा दे रही हैं. ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को नई पहचान मिली. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 18,593 करोड़ रुपये गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं तक पहुंचाए. सुकन्या समृद्धि योजना से 4.2 करोड़ खाते खोले गए.

स्मृति ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया, जिसमें सेना ने आतंकवादियों को जवाब दिया. रक्षा क्षेत्र में निर्यात 34 गुना बढ़ा. उन्होंने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली की सराहना की और कहा कि यह सब उनके विजन का नतीजा है.

आईएएनएस

Recent Posts

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

6 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

28 minutes ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

35 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

52 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

1 hour ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

1 hour ago