देश

UP News: “गांधी खानदान का मुनाफा बंद, रो रही कांग्रेस”, संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस रद्द होने पर बोलीं स्मृति ईरानी

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में संजय गांधी चिकित्सालय में एक महिला की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने इस अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. इसके बाद से कांग्रेस व अस्पताल कर्मी आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार का मुनाफा बंद हो गया.

बता दें कि अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन हुआ और इसी दौरान महिला की मौत हो गई थी. परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था. मामले की जांच हुई और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल प्रशासन के दोषी पाए जाने पर अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया था. कांग्रेस और अस्पताल के कर्मी सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं. खबर सामने आ रही है कि संजय गांधी चिकित्सालय का लाइसेंस निलंबित होने के बाद वहां नौकरी कर रहे करीब 400 से अधिक कर्मचारी और डॉक्टर बेरोजगार हो गए हैं. अब इस मामले में सियासत तेज हो गई है. क्योंकि आंदोलन कर रहे अस्पताल के कर्मियों के साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक होती नजर आ रही है और इस मामले में यूपी सरकार को घेर रही है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी खानदान का मुनाफा बंद होने के बाद कांग्रेस रो रही है. लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने  कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ही रही कि एक महिला की मौत हो गई. उन्होंने आगे कहा कि मृतका के परिजनों को सहारा देने और आरोपी पर कार्यवाही की जानी चाहिए थी लेकिन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने पर गांधी परिवार का मुनाफा बंद हो जाने पर आंसू बहा रहे हैं. मालूम हो कि, संजय गांधी अस्पताल का संचालन संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली से होता है, जिसकी चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं.

ये भी पढ़ें– Vibrant Gujarat Summit: “दुनिया के लिए ब्रांड, लेकिन मेरे लिए मजबूत Bond का प्रतीक” समिट में बोले पीएम मोदी

क्या है पूरा मामला

मालूम हो कि 14 सितंबर को संजय गांधी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए एक महिला भर्ती हुई थी. ऑपरेशन के दौरान अस्पताल प्रशासन ने महिला को एनेस्थीसिया की ओवरडोज दे दिया था. अस्पताल की इस गलती के कारण महिला कोमा में चली गई थी. बाद में परिजनों ने महिला को लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

7 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

37 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

40 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

56 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

57 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago