देश

शराबबंदी वाले राज्य में शराब तस्करी के लिए ‘तगड़ी जुगाड़’, तस्वीरें देख हैरान हो जाएंगे आप

बिहार में शराबबंदी की बावजूद शराब को बिहार तक पहुंचाने के लिए कोई ना कोई अनोखा जुगाड़ निकाल लिया जाता है. खासतौर पर जब किसी शराबबंदी वाले राज्य में शराब पहुंचानी होती है तो तस्कर हर तरह के ताल-मेल इस्तेमाल कर शराब को किसी भी तरह से अपने मिशन पर पहुंचाने की कोशिश करते है. अब शराब तस्करी का ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इस बार लकड़ी के दरवाजों की आड़ में  शराब छुपाकर बिहार पहुंचाने की कोशिश हो रही थी.

तस्करी का कैसे हुआ खुलासा ?

बता दें कि जब तस्कर लकड़ी के दरबाजों में शराब की बोतलों को छुपाकर बिहार पहुंचाने का काम कर कहे थे. तभी दिल्ली पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर दिया. बताया जा रहा है कि एक टेंपो में 6 लकड़ी के दरवाजे बरामद हुए हैं. लकड़ी के दरवाजों में शराब छिपाई गई थी. पुलिस को सूचना मिली थी शराब की बोतलों को टेंपों में ले जाया जा रहा है. लाखों रुपए की इस अवैध शराब को तस्करी करके बिहार में सप्लाई किया जाना था. लेकिन उससे पहले ही आउटर नॉर्थ जिला की पुलिस ने टेंपो को पकड़ लिया.

2 तस्कर हुए गिरफ्तार

पुलिस ने अपने एक्शन के दौरान मौक से 2 तस्करों का गिरफ्तार किया है. इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जानकारी में जुट गई है कि कब से तस्करी हो रही थी. पुलिस के मुताबिक, जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम अवैध शराब की सप्लाई की गतिविधि को रोकने के लिए लगी हुई थी. इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टेंपो में लादकर पंजाब ब्रांड की शराब की बोतलों को दो तस्कर लकड़ी के दरवाजे में छिपाकर दिल्ली से बिहार लेकर जा रहे हैं.

शराब लोडिंग टेंपो को ट्रैप लगाकर पकड़ा

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब लोडिंग टेंपो को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था. पुलिस ने जनता फ्लैट सेक्टर 25 रोहिणी के पास ट्रैप लगाकर एक टेंपो को रोका. जिसके बाद टेंपो की जांच की गई तो पता चला कि प्लाईवुड के दरवाजे लदे हुए थे. सभी दरवाजों को छेनी और हथौड़े की मदद से खोल कर देखा तो उसमें शराब की कई ब्रांडेड बोतल मिलीं हैं. पुलिस अब आगे मामले की जांच में जुट गई है.

– भारत एस्कप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

11 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

29 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

29 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

34 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

42 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

47 minutes ago