देश

SOLDIERATHON 2026: जवानों के लिए दौड़ी दिल्ली, सफल आयोजन के लिए CMD उपेन्द्र राय ने जताया आभार

दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में आज रविवार, 2 अगस्त 2026 को SOLDIERATHON 2026 का आगाज देशभक्ति के जोश और वीर जवानों के सम्मान के साथ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झंडा दिखाकर की. जहां पूर्व मंत्री और सोल्जरथॉन के Patron पूर्व जनरल वीके सिंह के साथ-साथ Patron और भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय भी मौजूद रहे.

देश के वीर जवानों के साथ-साथ प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड्स के ऑनर में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों धावकों ने शहीदों, घायल पूर्व सैनिकों और भारतीय सेना के जांबाज जवानों के सम्मान में अदम्य साहस के साथ कदम बढ़ाए. यह आयोजन केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि देश के वीरों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का जीवंत उत्सव बन गया, जिसमें हर कदम भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को समर्पित दिखाई दिया.

प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड्स के घोड़ों के लिए फंड

इस बार सोल्जराथॉन प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड्स के साथ-साथ उनके जत्थे में शामिल घोड़ों के सम्मान में भी रखा गया है. आपको ये भी बता दें कि 26 जनवरी और 15 अगस्त की परेड में भाग लेने वाले उन घोड़ों के लिए भी इस बार एक अलग फंड इकट्ठा किया जाएगा जिसे उनके लिए डोनेट किया जाएगा.

लंबे समय से जुड़े हैं CMD उपेन्द्र राय

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक (CMD) और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय शुरुआत से ही सोल्जरथॉन अभियान का हिस्सा रहे हैं. दिल्ली, मुंबई-कारगिल और छत्तीसगढ़ (नया रायपुर) समेत कई शहरों में आयोजित इस मैराथन में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई है.

CMD उपेन्द्र राय ने दिया धन्यवाद

आज के आयोजन के लिए CMD उपेन्द्र राय ने सारा क्रेडिट पूर्व जनरल वी के सिंह, मेजर सुरेंद्र पुनिया, राष्ट्रपति के मिलिट्री सेक्रेटरी भूदेव परिड़ा और उनके सचिवालय में सचिव दीप्ति उमाशंकर को दिया. इसके साथ ही CMD उपेन्द्र राय ने Patron के तौर भूटानी इंफ्रा, क्यूपिड लिमिटेड, वंडर सीमेंट, ONGC, GAIL, SENA, SBI, WORLD ATHLETICS, D&J, PRAGATI, BIGFLEX, GROUND ZERO, के साथ-साथ DigiTek को भी इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया है.

उन्होंने कहा कि ‘फिटिस्तान- एक फिट भारत’ की पहल पर आयोजित होने वाला सोल्जरथॉन हर साल युवाओं, सेना के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों और समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों को एक साथ लाता है. इस आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वी.के. सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां भी समय-समय पर शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाती रही हैं.

मीडिया स्पॉन्सर है भारत एक्सप्रेस

‘रन फॉर सोल्जर्स’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और सेना के साहस, समर्पण व बलिदान को नमन करना है. इस राष्ट्रीय आयोजन में प्रतिष्ठित न्यूज नेटवर्क भारत एक्सप्रेस आधिकारिक मीडिया स्पॉन्सर के रूप में जुड़ा है.

ये भी पढ़ें: SOLDIERATHON में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने बढ़ाया हौसला

क्या था आज के आयोजन का उद्देश्य

इस बार आयोजित मैराथन में 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर (फन रन) की दौड़ रखी गई है, जिसमें हजारों धावक ने हिस्सा लिया. आयोजन से मिलने वाली सहायता राशि का बड़ा हिस्सा, प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड्स के सैनिक, भारतीय सेना के घायल जवानों के इलाज, पुनर्वास और कल्याण कार्यों पर खर्च किया जाएगा. इस अवसर पर राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति के जोश और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago